एक्सप्लोरर

Stock Market Record: शेयर बाजार में नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स-निफ्टी नए ऐतिहासिक शिखर पर पहुंचे

Stock Market Record: शेयर बाजार की उछाल में सभी सेगमेंट का साथ मिल रहा है जिसमें मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला है और बैंक निफ्टी भी नए शिखर पर जाता दिख रहा है.

Stock Market Record:  घरेलू शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले हैं और निफ्टी पहली बार 23,038 के लेवल पर ओपन हुआ है जो इसका नया रिकॉर्ड है. इसके अलावा सेंसेक्स ने भी 75,655 के लेवल पर ओपनिंग दिखाई है जो इसका ऑलटाइम हाई है. आज अडानी ग्रुप के 10 में से 9 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं और केवल अडानी एंटरप्राइजेज ही गिरावट के लाल निशान में है. मिडकैप इंडेक्स भी लगातार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बरकरार है और आज भी नए आसमान पर है.

किन स्तर पर खुला बाजार

आज के कारोबार की शुरुआत में बीएसई का सेंसेक्स 245.07 अंक या 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 75,655 पर ओपन हुआ है. एनएसई का निफ्टी 81.30 अंक या 0.35 फीसदी की ऊंचाई के साथ 23,038 पर खुला है.

सेंसेक्स-निफ्टी ने छू लिया नया रिकॉर्ड ऊंचा लेवल

आज की मार्केट ओपनिंग के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी ने नया रिकॉर्ड हाई बना लिया है. सेंसेक्स का नया ऑलटाइम हाई 75,679.67 पर है और निफ्टी का नया लाइफटाइम हाई 23,043.20 का लेवल बन गया है. 

सेंसेक्स के शेयरों की तस्वीर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और 11 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. सेंसेक्स का टॉप गेनर एचडीएफसी बैंक 1.16 फीसदी ऊपर है. कोटक बैंक 0.99 फीसदी और इंडसइंड बैंक 0.93 फीसदी ऊपर है. अल्ट्राटेक सीमेंट 0.90 फीसदी तो भारती एयरटेल 0.76 फीसदी चढ़ा है. गिरने वाले शेयरों में विप्रो सबसे ज्यादा 1.50 फीसदी गिरा है. मारुति 1.20 फीसदी नीचे है और एनटीपीसी, एमएंडएम, पावरग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर गिरावट पर हैं. 

BSE के मार्केट कैपिटलाइजेशन का नया रिकॉर्ड

BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन नए रिकॉर्ड बना रहा है और ये 419.82 लाख करोड़ रुपये तक जा चुका है. इस तरह बीएसई एमकैप 420 लाख करोड़ का आंकड़ा लगभग छू चुका है. आज बीएसई पर 3375 शेयरों में ट्रेड हो रहा है जिनमें से 1527 शेयर बढ़त पर हैं और 1720 शेयर गिरावट पर हैं. 128 शेयरों में बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड हो रहा है. 173 शेयरों पर अपर सर्किट लगा हुआ है जबकि 96 शेयरों पर लोअर सर्किट है. 140 शेयर 52 हफ्तों की ऊंचाई पर हैं और 33 शेयर इतने ही समय के निचले स्तर पर दिख रहे हैं.

निफ्टी के शेयरों का हाल

निफ्टी के 50 शेयरों में से 24 शेयर तेजी पर हैं और 24 शेयर गिरावट पर हैं. 2 शेयरों में बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार देखा जा रहा है. सबसे ज्यादा 5.52 फीसदी की ऊंचाई डीवीज लैब्स में देखी जा रही है. हिंडाल्को 1.45 फीसदी, अडानी पोर्ट्स 1.15 फीसदी, इंडसइंड बैंक 1.06 फीसदी और एचडीएफसी बैंक 0.99 फीसदी की बढ़त पर कारोबार देखा जा रहा है. निफ्टी में गिरने वाले शेयरों में अडानी एंटरप्राइजेज 2.71 फीसदी, विप्रो 1.65 फीसदी, ओएनजीसी 1.61 फीसदी नीचे हैं.

ये भी पढ़ें

Road Accident Claim: रोड एक्सीडेंट के क्लेम निपटान की 'कछुआ चाल', 10 लाख से ज्यादा पेंडिग मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget