एक्सप्लोरर

शेयर मार्केट हुआ क्रैश, लगभग 800 अंक तक लुढ़का सेंसेक्स; आखिर क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?

Share Market Crash Today: शेयर बाजार निवेशकों के लिए आज शुक्रवार, 25 जुलाई का दिन सही नहीं रहा. कारोबार के दौरान बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

Share Market Crash Today: भारतीय शेयर बाजार में आज का दिन अच्छा नहीं रहा. शुक्रवार के कारोबार में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लगभग 800 अंक तक फिसल गया, जबकि निफ्टी भी 25000 के लेवल से नीचे जा पहुंचा. बाजार के करेक्शन मोड में होने के दौरान कई शेयरों में बिकवाली का भी दबाव देखा गया. कई बड़ी कंपनियों के स्टॉक में 5 परसेंट तक की गिरावट दर्ज की गई. 

बजाज फाइनेंस के तिमाही नतीजे के बाद बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक में खासतौर पर गिरावट आई. सिर्फ बैंकिंग ही नहीं, निफ्टी ऑटो इंडेक्स में भी 1.3 परसेंट की गिरावट आई. इसके अलावा, पीएसयू बैंक, आईटी, मेटल जैसे कई दूसरे सेक्टोरल इंडेक्स में भी गिरावट देखी गई. बीएसई मिडकैप इंडेक्स और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी क्रमशः 1.3 परसेंट और 1.7 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.75 लाख करोड़ रुपये घटकर 453.35 लाख करोड़ रुपये रह गया है. 

शेयर बाजार में आई इस गिरावट की वजह 

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील में देरी

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर अनिश्चितता बनी हुई है. अमेरिका ने जापान, इंडोनेशिया, वियतनाम, फिलीपींस जैसे तमाम देशों के साथ डील पक्की कर ली है. भारत के साथ अभी बातचीत चल ही रही है और इधर, टैरिफ लगाने की डेडलाइन 1 अगस्त भी नजदीक आ रही है. इससे निवेशक चिंतित हैं. जब तक आधिकारिक तौर पर टैरिफ की घोषणा नहीं हो जाती, तब तक निवेशक दबाव में रहेंगे. 

दबाव में बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक

शेयर बाजार में कारोबार के दौरान बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है. निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में 1 परसेंट की गिरावट आई है और निफ्टी बैंक में 600 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गई है. निफ्टी 50 में बजाज ग्रुप के शेयर टॉप लूजर्स में रहे, जिनमें क्रमश: 5.5 परसेंट और 4.5 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. निफ्टी बैंक में यूनियन बैंक, इंडियन बैंक और केनरा बैंक को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा, जिनमें 3 परसेंट से ज्यादा की गिरावट आई. 

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी बाजार में आई इस गिरावट की बड़ी वजह है. पिछले चार दिनों में ही विदेशी निवेशकों ने नकद सेगमेंट में भारतीय शेयरों से लगभग 11,500 करोड़ रुपये की निकासी कर चुके हैं. जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने बाजार खुलने से पहले कहा था, पिछले चार कारोबारी दिनों में FIIs की 11,572 करोड़ रुपये की लगातार बिकवाली का बाजार पर दबाव बना रहेगा. 

पहली तिमाही के सुस्त नतीजे 

वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के कमजोर नतीजों के चलते निवेशकों की धारणा कमजोर हुई है. कुछ कंपनियां उम्मीदों पर खरी उतरी हैं, जबकि कई कंपनियां अपने लक्ष्य से चूक गईं. खासतौर पर, आईटी और फाइनेंशियल सेक्टर की कंपनियां. मैनेजमेंट की सतर्क टिप्पणियों का भी बाजार की धारणा पर असर पड़ा है. 

 

ये भी पढ़ें: 

ED की रेड के बाद अनिल अंबानी की कंपनी के शेयर धड़ाम, सबमें लगा लोअर सर्किट; स्टॉक बेचने की मची होड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
सीएम योगी ने बदला कसारी-मसारी का नाम, बोले- सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
सीएम योगी ने बदला कसारी-मसारी का नाम, बोले- सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget