एक्सप्लोरर

Stock Market Closing: सेंसेक्स 482 अंक टूटकर 58,964 पर बंद, निफ्टी में 100 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट

Stock Market Closing 11th April: शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है और सेंसेक्स 482 अंकों की कमजोरी के साथ बंद हो पाया है.

Stock Market Closing 11th April: आज शेयर बाजार में गिरावट के साथ ही कारोबार बंद हुआ है. दिनभर उतार-चढ़ाव के दायरे में रहने के बाद शेयर बाजार में लाल निशान में ही क्लोजिंग हुई है. बैंक निफ्टी और आईटी इंडेक्स के लाल निशान में कारोबार करने के कारण बाजार आज नीचे गिरा है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज स्टॉक मार्केट में लाल निशान छाया रहा. 

कैसे बंद हुआ बाजार
एनएसई का निफ्टी आज 109.40 अंक यानी 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 17,674.95 पर जाकर बंद हुआ है. वहीं बीएसई का सेंसेक्स 482.61 अंक यानी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 58,964.57 पर जाकर बंद हुआ है. 

किन सेक्टोरियल इंडेक्स में रही गिरावट
आज टीसीएस के तिमाही नतीजे आने वाले हैं और इससे पहले आईटी पैक में आज गिरावट ज्यादा रही. आईटी सेक्टर में 1.41 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. फाइनेंशियल सर्विसेज में आज 0.56 फीसदी की गिरावट रही और बैंक निफ्टी में 0.53 फीसदी की कमजोरी के साथ ट्रेडिंग बंद हुई है. एफएमसीजी और ऑटो शेयरों में भी गिरावट के साथ ट्रेड बंद हुआ है.

कौन से शेयर रहे टॉप लूजर्स
एचसीएल टेक 2.72 फीसदी की गिरावट पर बंद हुआ है, वहीं एलएंटडी 2.66 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है. इंफोसिस में 2.63 फीसदी और विप्रो में 2.15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. इसके अलावा एसबीआई लाइफ में 1.53 फीसदी की गिरावट देखी गई है.

किन शेयरों में रही तेजी
आज के चढ़ने वाले शेयरों की बात करें तो इसमें ग्रासिम 3.06 फीसदी चढ़ा है और अदानी पोर्ट्स 1.97 फीसदी ऊपर रहा है. जेसडब्ल्यू स्टील में 1.42 फीसदी की तेजी देखी गई है. सिप्ला में 1.40 फीसदी की मजबूती रही है और यूपीएल 1.38 फीसदी चढ़कर बंद हुआ है. 

आज सुबह कैसा खुला था बाजार
आज सुबह बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी और सेंसेक्स 59,333 के लेवल पर खुला था. वहीं एनएसई का निफ्टी 44 अंकों की गिरावट के साथ 17,740 पर खुला था. 

ये भी पढ़ें

Bank of Baroda से लोन लेना हुआ महंगा, जानें बैंक ने MCLR में किया कितना इजाफा

HAL Share Update: जानें क्यों इस सरकारी डिफेंस कंपनी के शेयर में आई जबरदस्त उछाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget