एक्सप्लोरर

बाजार जबर्दस्त तेजी के साथ बंदः 9 सितंबर के बाद निफ्टी 8900 के पार बंद

नई दिल्लीः बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी के बदौलत आज बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ है. 9 सितंबर के बाद निफ्टी पहली बार 8900 के पार बंद हुआ. 8900 का स्तर पार करना बाजार के उछाल भरे सेंटीमेंट को दिखाता है. बाजार में एक महीने में अच्छी तेजी दर्ज की जा चुकी है और सेंसेक्स-निफ्टी जबर्दस्त उछाल दर्शा रहे हैं. आज के कारोबार में आईटी और इंफ्रा इंडेक्स को छोड़कर बाकी सेक्टोरियल इंडेक्स शानदार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब हुए हैं.

पिछले 1 महीने से जारी तेजी की बात करें तो 26 दिसंबर 2016 से अब तक यानी 21 फरवरी के करीब 1 महीने के दौरान ही निफ्टी में 1000 अंकों की ऊंचाई देखी जा चुकी है. पिछले 4 कारोबारी सत्रों से बाजार में जोरदार तेजी जारी है. आज बाजार में बैंक शेयरों, मेटल और माइनिंग शेयरों में भी जोरदार तेजी दिखी वहीं मिडकैप इंडेक्स भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर जा पहुंचा था. स्मॉल कैप शेयरों में भी खरीदारी देखी गई. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 100.01 अंक यानी 0.35 फीसदी की उछाल के साथ 28,761 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 28.65 अंक यानी 0.32 फीसदी की उछाल के साथ 8,907 पर जाकर बंद होने में कामयाब रहा है.

सेक्टरवार प्रदर्शन हालांकि आज बाजार में तेजी रही और जमकर खरीदारी भी दिखी पर रिलायंस जियो के अनलिमिटेड फ्री डाटा ऑफर के अप्रैल से खत्म होने की खबर के चलते बाजार में टेलीकॉम शेयरों में बड़ी गिरावट दिखी. 303 रुपये में रिलायंस जियो के सब्सक्रिप्शन के ऐलान के साथ ही भारती एयरटेल, टीसीएस और टाटा पावर के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. निफ्टी के मेटल, रियल्टी और एनर्जी इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त देखी गई. मेटल इंडेक्स 0.3 फीसदी, रियल्टी इंडेक्स 0.4 फीसदी, एनर्जी इंडेक्स 0.6 फीसदी के उछाल पर बंद हुए. गिरने वाले सेक्टर्स में आईटी इंडेक्स 0.1 फीसदी और इंफ्रा इंडेक्स 0.4 फीसदी नीचे रहे.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के 50 में से 20 शेयर गिरावट के लाल निशान के साथ बंद हुए हैं जबकि 30 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ बंद मिला है. आज के चढ़ने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक 5.34 फीसदी, अरबिंदो फार्मा 2.24 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.67 फीसदी, एशियन पेंट्स 1.58 फीसदी और एचडीएफसी बैंक 1.41 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए हैं. निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में भारती इंफ्राटेल 4.26 फीसदी, भारती इंफ्राटेल 3.86 फीसदी, टाटा पावर 1.64 फीसदी, टीसीएस 1.63 फीसदी और आईटीसी 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR Rules: कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
Used Oil: जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget