एक्सप्लोरर

गिरावट के साथ बाजार की शुरुआत, 700 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी 24780 के नीचे, टूटे इन कंपनियों के शेयर

Stock Market Today: अगर एशियाई बाजारों की बात करें तो आज यानी मंगलवार को यहां मिलाजुला रुख देखने को मिला है. जापान की निक्केई 0.15 प्रतिशत फिसल गया तो वहीं ब्रोडर टॉपिक्स इंडेक्स स्थिर रहा.

Stock Market Today 27 May 2025: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. सेंसेक्स सुबह करीब सवा नौ बजे 438.58 प्वाइंट यानी 0.53 प्रतिशत नीचे गिरकर 81,739.37 के लेवल खुला और साढ़े नौ बजे 707.85 गिरकर 81,468.60 पर आ गया. जबकि निफ्टी 129.10 प्वाइंट यानी 0.51 प्रतिशत टूटकर 24,874.35 के स्तर खुला और कुछ देर बाद ही 225.40 गिरकर 24,775.75 के स्तर पर आ गया.

बाजार खुलते ही इंडसइंड बैंक के शेयर में 0.04 प्रतिशत की बढ़त दिखी, जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर का भाव 1.38 प्रतिशत नीचे चला गया. एक्सिक बैंक के शेयर 1.134 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयरों में 1.32 प्रतिशत की गिरावट आयी. तो वहीं महिन्द्रा एंड महिन्द्रा 1.14 प्रतिशत और Eternal कंपनी का शेयर भी 1.06 प्रतिशत नीचे खिसक गया.

इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

आज एलआईसी समेत कई कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे, जिसका इसके शेयर पर असर देखने को मिल सकता है. इनमें Bosch, भारत डायनामिक्स, एनएमडीसी, जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस, Carraro India, हिन्दुस्तान कॉपर, जेके लक्ष्मी सीमेंट, गेटवे डिस्ट्रीपार्क्स, राष्ट्रीय कैमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स, त्रिवेणी इंजीनियरिं एंड इंडस्ट्री, इत्यादि शामिल है.

वैश्विक बाजार में मिलाजुला रुख

इस महीने कंपनियों के चौथी तिमाही के आ रहे नतीजे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर योजनाओं का भी बाजार की चाल पर असर होता है और उससे दिशा तय होती है. सोमवार को विदेशी निवेशकों ने 135.98 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की. जबकि, घरेलू स्थागत निवेशकों ने भी 1,745.72 करोड़ रुपये के शेयर में निवेश किया.

अगर एशियाई बाजारों की बात करें तो आज यानी मंगलवार को यहां मिलाजुला रुखघ देखने को मिला है. जापान की निक्केई 0.15 प्रतिशत फिसल गया तो वहीं ब्रोडर टॉपिक्स इंडेक्स स्थिर रहा. वहीं कोस्पी भी 0.32 प्रतिशत नीचे आ गया. हालांकि, एएसएक्स 200 में रुझान के विपरीत रुख रहा और ये 0.16 प्रतिशत ऊपर चढ़ गया.

एक दिन पहले बाजार में तेजी

दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनने की खबर ने सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में नया जोश ला दिया. इसके अलावा, अमेरिका की तरफ से यूरोपीय संघ पर लगाए गए शुल्क को 9 जुलाई तक टालने के कदम ने भी बाजार को बढ़त देने का काम किया. सोमवार को सेंसेक्स 455 अंक चढ़ा, जबकि एनएसई के निफ्टी में 148 अंक की उछाल देखने को मिला है.

शुक्रवार को भी सेंसेक्स में 769.09 अंक और निफ्टी में 243.45 अंक की बढ़त दर्ज की गई थी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि मॉनसून के समय से पहले आने और भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से सरकार को फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए रिकॉर्ड 2.69 लाख करोड़ रुपये का डिविडेंट देने के ऐलान भी बाजारों में सकारात्मक धारणा को बल दिया है. 

ये भी पढ़ें: अब आसमान तो क्या पानी में भी कोई बुरी नजर से नहीं देख पाएगा, भारत ने बनाया 44000 करोड़ वाला प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget