एक्सप्लोरर

स्टेट बैंक के तिमाही नतीजेः मुनाफा 71% बढ़कर 2152 करोड़ रुपये

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक का 31 दिसंबर 2016 को खत्म तीसरी तिमाही के दौरान एकीकृत शुद्ध मुनाफा 71 फीसदी बढ़कर 2,152.2 करोड़ रुपये रहा. बैंक ने इससे पिछले साल की इसी तिमाही में 1259.4 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था.

बैंक के वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही (अक्तूबर से दिसंबर) के यहां जारी परिणाम के मुताबिक इस दौरान उसकी कुल आय 75,537.2 करोड़ रुपये रही जबकि इससे पिछले साल इसी तिमाही में 67,511.45 करोड़ रुपये की आय हुई थी.

दिसंबर 2016 तिमाही में नॉन परफॉर्मिंग ऐसेट्स (एनपीए) के लिये बैंक की प्रावधान राशि 8,942.83 करोड़ रुपये रही जबकि इससे पिछले साल यह राशि 7,949.38 करोड़ रुपये रही. दिसंबर अंत में बैंक की एनपीए राशि बढ़कर 1.08 लाख करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहले दिसंबर में यह 72,791.73 करोड़ रुपये रही थी.

आलोच्य अवधि में बैंक का ग्रॉस एनपीए पिछले साल के 5.10 फीसदी से बढ़कर 7.23 फीसदी हो गया जबकि नेट एनपीए इस दौरान 2.89 फीसदी से बढ़कर 4.24 फीसदी हो गया.

एकल आधार पर स्टेट बैंक का शुद्ध मुनाफा तीसरी तिमाही में दो गुना से भी अधिक बढ़कर 2,610 करोड़ रुपये हो गया जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1115.3 करोड़ रुपये रहा था. इस अवधि में बैंक की एकल आधार पर आय 53,587.5 करोड़ रुपये रही जो कि एक साल पहले 46,731 करोड़ रुपये रही थी.

एकीकृत आधार पर स्टेट बैंक का शुद्ध मुनाफा 71 फीसदी बढ़कर 2,152.20 करोड़ रुपये हुआ जो कि एक साल पहले इसी तिमाही में 1,259.40 करोड़ रुपये था.

एसबीआई के तिमाही नतीजों की खास बातें

  • बैंक का नेट मुनाफ़ा 134.01 फीसदी बढ़ा. साल 2016 के इस क्वार्टर मे 1115 करोड था जो बढ़कर 2610 करोड़ रुपये हुआ.
  • ऑपरेटिंग मुनाफा 30.61 फीसदी बढ़ा है और अब 12543 करोड़ रुपये हुआ जो पिछले साल के इसी क्वार्टर मे 1597 करोड़ रुपये हुआ था.
  • डिपॉजिट्स मे 22.10 फीसदी का इज़ाफा
  • 1671416 करोड़ रुपये की बजाए 2040778 करोड़ रुपये हुआ. (सालाना-दिसंबर 2016 के अनुसार)
  • सेविंग बैंक डिपॉजिट्स मे 35.93 फीसदी का इज़ाफ़ा 568378 करोड़ की बजाए 772429 करोड़ रुपये हुआ. (वार्षिक- दिसंबर 2016 के अनुसार)

एसबीआई की चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य का बयान-

  • जनधन अकाउंट मे कई डुप्लीकेट अकाउंट है ( एक ही व्यक्ति के एक से अधिक अकाउंट )
  • एसबीआई के जनधन के ३४ फीसदी अकाउंट मे शुन्य बैलेन्स है और एसबीआई के २६ फीसदी अकाउंट मे शून्य बैलेन्स है.
  • एसबीआई के तमाम जनधन अकाउंट में इस समय 16000 करोड़ रुपये है.
  • 13300 करोड रुपये नोटबंदी के चलते अकाउंट में आए. लेकिन जिस तरह से लोग पैसे उठा रहे हैं उससे लगता है कि 40 फीसदी पैसा बैंक में ही रहेगा. लोग नहीं उठाएंगे. अब ब्याज की दर कम होना मुश्किल है. क्योंकि आरबीआई ने जो दरें कम की हैं उससे ज्यादा दरें हम कम कर चुके हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Price: आज से 110 रुपए प्रति लीटर मिलेगा E20 पेट्रोल? पेट्रोलियम मंत्रालय ने क्या बताया
आज से 110 रुपए प्रति लीटर मिलेगा E20 पेट्रोल? पेट्रोलियम मंत्रालय ने क्या बताया
FD Interest Rate: 3 साल की FD पर मिल रहा है 8.3% तक बंपर ब्याज, देखें बैंकों की लिस्ट
3 साल की FD पर मिल रहा है 8.3% तक बंपर ब्याज, देखें बैंकों की लिस्ट
Petrol: 5 अगस्त से मिलेगा प्योर पेट्रोल, E20 से मिलेगा छुटकारा? सरकार ने क्या बताया
5 अगस्त से मिलेगा प्योर पेट्रोल, E20 से मिलेगा छुटकारा? सरकार ने क्या बताया
Cyber Fraud: ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को दिए ये सख्त निर्देश
ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को दिए ये सख्त निर्देश

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget