एक्सप्लोरर

एसबीआई ने बैंक लोन किया सस्ता लेकिन FD कराने वालों को दिया बड़ा झटका, जानें अब क्या है नई दरें

SBI Lowers Interest Rate: बैंक ने नीतिगत रेपो रेट में 0.25% की कटौती करते हुए ग्राहकों को दिया जाना वाला लोन सस्ता कर दिया है. इस नई कटौती के बाद एसबीआई रेपो रेट से जुड़ी उधारी दर 0.25% कम होने के बाद 8.25% रह गई है.

SBI Lowers Interest Rate: टैरिफ के खतरे और अर्थव्यवस्था को लेकर आरबीआई के सुधार की पहल के बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने कस्टमर्स को बड़ी राहत दी है. बैंक ने नीतिगत रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती करते हुए ग्राहकों को दिया जाना वाला लोन सस्ता कर दिया है. इस नई कटौती के बाद एसबीआई रेपो रेट से जुड़ी उधारी दर 0.25 प्रतिशत कम होने के बाद 8.25 प्रतिशत रह गई है.

SBI ने बाह्य मानक आधारित उधारी दर यानी ईबीएलआर को 0.25 प्रतिशत घटा दिया है, जिसके बाद ये 8.65 प्रतिशत रह गया है. रिवाइज्ड नई दरें 15 अप्रैल से प्रभावी हो जाएंगी. गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही आरबीआई ने अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने की पहल के चलते लगातार दूसरी बार रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती का एलान किया था. इसके बाद आरबीआई की तरफ से बैंकों को दिया जाने वाले ब्याज की दरें सस्ती हो गई. 

हालांकि, बैंक ने जमाकर्ताओं को झटका भी दिया है. अब बैंक में जमा करने पर ब्याज की दरों में 0.10 प्रतिशत से 0.25 प्रतिशत तक की कटौती की गई है. इस नए रेट के लागू होने के बाद तीन करोड़ तक की सावधि जमाओं के लिए एक-दो साल की अवधि पर ब्याज दर 0.10 प्रतिशत से घटाकर 6.70 प्रतिशत कर दिया गया है. इसके साथ ही, दो साल या तीन साल से कम की एफडी पर मिलने वाले ब्याज दर में भी कटौती कर 7 प्रतिशत की जगह अब 6.90 प्रतिशत कर दिया है.

प्राइवेट बैंक एचडीएफसी ने भी अपने कस्टमर्स को झटका देते हुए सेविंग्स एकाउंट पर ब्जाज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है. इसके बाद नई दरें 2.75 प्रतिश हो गई है, जो किसी भी अन्य प्राइवेट बैंकों की तुलना में सबसे कम है. अब 50 लाख रुपये से ज्यादी की जमा राशि के लिए ब्याज दर पहले के 3.5 प्रतिशत के मुकाबले 3.25 प्रतिशत हो गई है. एचडीएफसी की वेबसाइट के मुताबिक ये कटौती 12 अप्रैल से प्रभावी है.

इसी तरह बैंक ऑफ इंडिया ने आवासीय कर्ज की ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है. साथ ही, बैंक ने चार सौ दिवसीय विशेष जमा योजना को वापस लेने का एलान किया है, इसमें 7.3 प्रतिशत का ब्याज दिया जाता था.

ये भी पढ़ें: Best Mutual Fund SIP: 25 की उम्र से शुरू कीजिए SIP...35 की उम्र में 44 लाख के मालिक होंगे आप, यहां समझिए पूरा गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget