एक्सप्लोरर

SBI FD Account Online: घर बैठे खुलवाएं SBI में अपना FD अकाउंट! खाता खोलने के लिए फॉलो करें ये सिंपल स्‍टेप्‍स

FD Account Online: देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक यानी एसबीआई अपने सामान्य ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3.00% से लेकर 6.10% तक का ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

SBI FD Account Online: देश में बढ़ती महंगाई रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) और केंद्र सरकार दोनों के लिए सिरदर्द बनी हुई है. पिछले 5 महीनों में केंद्रीय बैंक ने अपने रेपो रेट (RBI Repo Rate)  में चार बार बढ़ोतरी की है. अब यह 4% से बढ़कर 5.90% तक पहुंच गया है. ऐसे में लगातार बढ़ते रेपो रेट का सीधा असर बैंक के कस्टमर्स पर पड़ रहा है. पिछले कुछ महीनों में बैंकों ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (SBI FD Rates), आरडी स्कीम (RD Scheme) और सेविंग खातों (SBI Saving Account Rates) की ब्याज दरों में तेजी से इजाफा किया है. इसके अलावा बैंक ने अपने लोन की ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी की है. डिपॉजिट रेट्स में लगातार बढ़ोतरी के कारण निवेशक बैंक में एफडी करना पसंद कर रहे हैं. हाल ही में स्टेट बैंक ने भी 22 अक्टूबर को अपनी 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 80 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा किया है.

ऐसे में अगर आप भी इस बढ़ोतरी के बाद बैंक में एफडी अकाउंट खोलना चाहते हैं तो आपको ब्रांच के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे एसबीआई का एफडी अकाउंट ऑनलाइन खोल सकते हैं. इसके लिए आपको केवल बैंक के नेट बैंकिंग की आवश्यकता पड़ती है. अगर आप भी घर बैठे भारतीय स्टेट बैंक में एफडी अकाउंट खोलना चाहते हैं तो हम आपको नेट बैंक के जरिए खाता खोलने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताते हैं-

SBI ऑनलाइन एफडी खाता खोलने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
1. एफडी खाता खोलने के लिए सबसे पहले आप SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.
2. यहां आप सबसे पहले आप अपने यूजर नेम और पासवर्ड डालकर नेट बैंकिंग में लॉगिन करें.
3. इसके बाद Home Page ऑप्शन में जाकर Deposit Schemes विकल्प चुनें.
4. इसके बाद आप टर्म डिपॉजिट को चुनकर e-FD ऑप्शन को चुनें.
5. इसके बाद आप जिस तरह का एफडी खाता खोलना उसे चुनें. इसके बाद Proceed ऑप्शन को सेलेक्ट करें.
6. इसके बाद उस खाते का चुनाव करें जिससे पैसे कट कर एफडी खाते में जमा होगा.
7. इसके बाद FD के Principal Value को फिल करें. अगर आप सीनियर सिटीजन हैं तो आप इस ऑप्शन को सेलेक्ट करें.
8. इसके बाद आप एफडी का मैच्योरिटी डेट का चुनाव करें.
9. आखिरी में आप सभी Terms and Conditions को सलेक्ट कर ले.
10. Submit बटन दबाते ही आपका ऑनलाइन एफडी खुल जाएगा.

SBI 2 करोड़ से कम की एफडी पर दे रहा यह ब्याज दर-
देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) अपने सामान्य ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3.00% से लेकर 6.10% तक का ब्याज दर ऑफर कर रहा है. बैंक मैक्सिमम ब्याज 2 से 3 साल की एफडी के लिए ऑफर कर रहा है. यह ब्याज है 6.25%. वहीं 1 साल की एफडी पर 6.10% ब्याज दर मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें-

LPG Booking Offers: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर मिल सकता है 20% तक का कैशबैक, जानें इस ऑफर की डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें

वीडियोज

Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
Embed widget