एक्सप्लोरर

Startup Classroom: कहीं मॉर्निंग मीटिंग के नाम पर, सबकी मॉर्निंग और दिन खराब तो नहीं कर रहे न?

Startup Classroom: एक फाउंडर, मैनेजर और लीडर के रूप में आप किस तरह से अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं और मॉर्निंग मीटिंग को अच्छी बना सकते हैं- ये जान लीजिए.

Startup Classroom: हमने अक्सर लोगों को ये बोलते और कहते हुए सुना है कि सुबह सुबह नेगेटिव बातें मत करो क्योंकि दिन ख़राब हो जाता है, बात भी सही है, कई बार होता है कि आप जैसे ही फुल एनर्जी में तैयार होकर ऑफिस के लिए निकलते हैं या ऑफिस पहुंचते हैं और किसी की नेगेटिव खबर से आपकी पूरी एनर्जी डाउन हो जाती है और फिर आपका दिन ऐसे ही निकल जाता है. लेकिन यहां बात बस आपकी और हमारी नहीं हो रही है, ये बात बिज़नेस में भी उतनी ही लागू होती है जितनी आम जिंदगी में. 

लगभग हर बिज़नेस की शुरुआत मॉर्निंग मीटिंग या मॉर्निंग हडल से शुरू होती है, अलग अलग ऑफिस में इसे अलग अलग नाम से जाना जाता है लेकिन, काम वही होता है, कि पुरे दिन हफ्ते का एजेंडा सेट करना, कि आज हमें क्या करना है, क्या अचीव करना है और पीछे बीते दिन में क्या किया. लेकिन मैंने अपने कॉर्पोरेट अनुभव में देखा है कि बहुत से लीडर्स इस मॉर्निंग मीटिंग को ऐसा बना देते हैं, जो लोगों में एनर्जी भरने के जगह, एनर्जी ड्रेन कर देती है, तो चलिए आज बात करते हैं कि एक फाउंडर, मैनेजर और लीडर के रूप में आप किस तरह से अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं. 

पॉजिटिव एनर्जी से शुरू करें सबका दिन

ध्यान रखें, आपका पूरा दिन आपके इस सुबह के कुछ मिनटों पर निर्भर करता है, यहां तक कि ये सुबह के कुछ मिनट्स आपके ऑफिस के कल्चर को सेट करने में काफी मदद करते हैं. तो अगर आप वो हैं जिसके ऊपर मॉर्निंग हडल की जिम्मेदारी है तो आपके चेहरे पर स्माइल होना इस काम की पहली शर्त है. अगर आप स्माइल लेकर मीटिंग रूम में जायेंगे तो आपके साथ पॉजिटिव एनर्जी भी ट्रेवल करेगी और वो आपकी टीम में भी जाएगी. स्माइल को अपनी पहली भाषा बनाइये, ये पूरे ऑफिस को मुस्कराने की आदत में ले आएगी.

पॉजिटिव अचीवमेंट्स से शुरू करें

हमने अक्सर देखा है कि अच्छी बातों और अच्छी चीजों को फॉर-ग्रांटेड ले जाते हैं, लेकिन जो चीजें सही नहीं होती हैं, उसपर ज्यादा डिस्कशन और बातें होती हैं. तो चाहे वो आपकी अपनी पर्सनल लाइफ हो या ऑफिस लाइफ, सबसे पहले टीम में अच्छी बातों को गिनना शुरू करिए, आप देखेंगे की ऐसी बहुत सी बातें होती हैं जो अच्छी होती हैं जिससे दिन की शुरुआत कर सकते हैं, उन्हें एक्नालेज करिए, उसके लिए तालियां बजाइए, आप देखेंगे कि आपके टीम को इसमें ज्यादा मज़ा आएगा और वो इसे रिपीट करने के लिए और भी कोशिश करेंगे.  

तारीफ सबके सामने और फीडबैक प्राइवेट तरीके से

इसे अपना मंत्रा बना लीजिये, आपकी टीम कुछ अच्छा करती है तो उसकी तारीफ सबके सामने होनी चाहिए, लेकिन अगर आपको लगता है कि कुछ सही नहीं हुआ है, तो उसे हमेशा बंद रूम में शेयर करिए. हर व्यति का नेचर अलग होता है, कुछ लोगों को सबके सामने बोलने पर वो ज्यादा हर्ट हो जाते हैं और उसके बाद वो उन्हें उससे बाहर आने में ज्यादा वक्त लगता है. 

समस्या ही नहीं, समाधान पर भी हो बात

कुछ लीडर्स की आदत होती है वो प्रॉब्लम की बात तो खूब करते हैं लेकिन उसके समाधान पर चुप रहते हैं, टारगेट सेट कर देते हैं, और साथ ही बोलते हैं मुझे नहीं जहां से करना है करो, मुझे तो बिज़नेस चाहिए. आप लीडर हैं, आपका काम है तरीके निकाल कर देना, आप ये कैसे कह सकते हैं कि मुझे नहीं पता जहां से करना है करो, तो सोचिये अगर आपको ही नहीं पता है तो आपकी टीम को कैसे पता होगा. अगर कुछ बिगड़ गया है तो उसे ठीक नही किया जा सकता है, लेकिन उसके समाधान पर आप अपनी राय दे सकते हैं या पूरी टीम से उस पर बेस्ट सॉल्यूशन क्या हो सकता है इस पर चर्चा कर सकते हैं. 

किसी एक को टारगेट करने से बचें

कई बार मीटिंग्स में किसी एक ही व्यक्ति या डिपार्टमेंट को टारगेट किया जाता है, ऐसे में उस व्यक्ति या डिपार्टमेंट का मोराल डाउन हो जाता है, लीडर को इन आदतों से बचना चाहिए. ऐसे केसेस में आप बोर्डरूम डिस्कशन करके उसे ठीक कर सकते हैं.

बस बिज़नेस ही नहीं मस्ती भी

किसी किताब में नहीं लिखा है कि मॉर्निंग हडल में बस बिज़नेस ही डिस्कस होना चाहिए. मोर्निग मीटिंग का एजेंडा है, दिन की बेहतर शुरुआत करना और मिशन पूरा करना, ऐसे में कुछ इधर उधर की बातें करके उसे फन में तब्दील करा जा सकता है, साथ ही बातों बातों में ट्रेनिग और फीडबैक से उससे लर्निंग भी निकली जा सकती है. 

उम्मीद है, आप की मॉर्निंग मीटिंग, नेगेटिव होने से बच रही है और आपमें और आपके टीम में मोटिवेशन और फुल एनर्जी लेकर आ रही है.

Startup Classroom: कहीं मॉर्निंग मीटिंग के नाम पर, सबकी मॉर्निंग और दिन खराब तो नहीं कर रहे न?

नोटः लेखक Skilling You के संस्‍थापक और सीईओ हैं, प्रकाशित विचार उनके निजी हैं.

ये भी पढ़ें

15 साल में बच्चे की हायर एजूकेशन के लिए चाहिए 50 लाख रुपये? ऐसे पूरा हो जाएगा आपका टार्गेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget