एक्सप्लोरर

Sovereign Gold Bond Scheme: आज से यहां 5000 रुपये में मिल रहा है सोना, सस्ता गोल्ड खरीदने का इस साल आखिरी मौका

यह सीरीज एक जनवरी 2021 को बंद होगी. इसके तहत 5000 रुपये प्रति ग्राम की कीमत तय की गई है. वहीं 10 ग्राम सोने की कीमत 50 हजार रुपये होगी, जो कि सोने के बाजार भाव से कम है.

नई दिल्ली: सोना खरीदने की चाह हर किसी की होती है. गोल्ड को एक सुरक्षित निवेश के तौर पर भी देखा जाता है. हालांकि सोना लगातार महंगा होता जा रहा है, इसके कारण ज्यादातर लोगों की सोना खरीदने की हिम्मत नहीं हो पाती है. लेकिन अब लोग निवेश के तौर पर बाजार भाव से सस्ता सोना भी खरीद सकते हैं. लोग निवेश के तौर पर सरकार की गोल्ड स्कीम (Sovereign Gold Bond Scheme) में पैसा लगा सकते हैं.

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुताबिक सरकारी स्वर्ण बांड योजना 2020-21 (Sovereign Gold Bond Scheme) सीरीज-9 में 28 दिसंबर 2020 से लोग निवेश कर सकते हैं. यह सीरीज एक जनवरी 2021 को बंद होगी. इसके तहत 5000 रुपये प्रति ग्राम की कीमत तय की गई है. वहीं 10 ग्राम सोने की कीमत 50 हजार रुपये होगी, जो कि सोने के बाजार भाव से कम है. बांड का मूल्य इंडियन बुनियन एंड जूलर्स एसोसएिशन के जरिए प्रकाशित सरल औसत बंद मूल्य पर आधारित है. इसमें मूल्य तय करने के लिए 999 शुद्धता वाले सोने के आवेदन अवधि के पिछले सप्ताह के तीन कारोबारी दिवस के औसत मूल्य को लिया जाता है. इस मामले में कारोबारी दिवस 22 से 24 दिसंबर है.

ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को छूट

आरबीआई के मुताबिक सरकार ने केंद्रीय बैंक के साथ विचार-विमर्श कर ऑनलाइन आवेदन करने और डिजिटल माध्यम से भुगतान करने पर निवेशकों को प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट देने का निर्णय किया है. इससे पहले सीरीज-8 के स्वर्ण बांड की कीमत 5,177 रुपये प्रति ग्राम तय की गई थी. यह आवेदन के लिए 9 नवंबर को खुला था और 13 नवंबर को बंद हुआ था. आरबीआई सरकारी स्वर्ण बांड 2020-21 भारत सरकार की तरफ से जारी कर रही है.

कितने साल तक कर सकते हैं निवेश?

इस बांड के तहत निवेशक एक ग्राम के गुणक में निवेश कर सकते हैं. इसमें निवेश की अवधि आठ साल है. पाचवें साल से योजना से ब्याज भुगतान की तारीख से बाहर निकलने का विकल्प उपलब्ध है. बांड की बिक्री व्यक्तिगत रूप से यहां के निवासियों, हिंदु अविभाजित परिवार, न्यास, विश्विविद्यालय और परमार्थ संस्थानों को ही की जाएगी. इसमें व्यक्तिगत रूप से और हिंदु अविभाजित परिवार प्रति वित्त वर्ष न्यूनतम एक ग्राम सोने और अधिकतम चार किलो सोने के लिए निवेश कर सकते हैं.

कौन करेगा बिक्री?

इसके अलावा न्यास और इस प्रकार की अन्य इकाइयां प्रति वर्ष 20 किलो सोने में निवेश कर सकते है. स्वर्ण बांड की बिक्री बैंकों (छोटे वित्त बैंकों और भुगतान बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, मनोनीत डाकघरों और मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों (बीएसई और एनएसई) के जरिए की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Gold Rate Today: सोना चमका या चांदी के गिरे दाम, जानें आज की कीमतों का ताजा अपडेट बिहार: मुजफ्फरपुर में तस्करों ने पैंट में सिलवा कर रखा था डेढ़ करोड़ का सोना,DRI ने शातिरों को ऐसे पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget