एक्सप्लोरर

Sovereign Gold Bond: दिवाली से पहले सरकार बेच रही सस्ता सोना, 25 अक्टूबर से करें खरीदारी, चेक करें कितनी होगी कीमत

Sovereign Gold Bond: केंद्र सरकार की ओर से आम जनता के लिए सस्ता सोना ऑफर किया जा रहा है यानी आप बाजार मूल्य से सस्ते में गोल्ड खरीद सकते हैं.

Sovereign Gold Bond: अगर आप भी इस बार दिवाली से पहले सस्ता सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके काम की खबर है. केंद्र सरकार की ओर से आम जनता के लिए सस्ता सोना ऑफर किया जा रहा है यानी आप बाजार मूल्य से सस्ते में गोल्ड खरीद सकते हैं. सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की अगली किस्त 25 अक्टूबर को ओपन करेगी. आप इसमें निवेश करके गोल्ड खरीद सकते हैं. वित्त मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है. मंत्रालय ने कहा कि यह सब्स्क्रिप्शन के लिए 5 दिन ओपन रहेगा. 

2 नवंबर को जारी होंगे बॉन्ड
इस किस्त में आप 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक निवेश कर सकते हैं और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2 नवंबर से जारी किए जाएंगे. वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने एक बयान में कहा कि 2021-22 सीरीज का यह सातवां चरण होगा. 

कितनी होगी कीमत?
वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 की अगली किश्त के लिए इश्यू प्राइस 4,765 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है. 

कहां से खरीद सकते हैं आप?
अगर इसकी खरीदारी की बात की जाए तो निवेशक इसे स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), डाकघर और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों (Stock Exchanges), NSE और BSE के माध्यम से खरीद सकते हैं. बता दें स्माल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक में इनकी बिक्री नहीं होती है.

ऑनलाइन पेमेंट पर मिलेगा डिस्काउंट
इसके अलावा अगर आप इसके लिए ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप डिजिटल तरीकें से पेमेंट करेंगे तो आपको 50 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. आप मिनिमम एक ग्राम सोना खरीद सकते हैं. 

अधिकतम कितना कर सकते हैं निवेश?
अगर इसमें अधिकतम निवेश की बात की जाए तो आप 4 किग्रा सोने के बॉन्ड खरीद सकते हैं. इसके अलावा ट्रस्ट या फिर किसी संस्था की बात की जाए तो वह 20 किग्रा तक के बॉन्‍ड खरीद सकती हैं. बॉन्ड का प्राइस इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन लि. (IBJA) द्वारा दी गई 999 शुद्धता वाले गोल्ड के औसत क्लोजिंग प्राइस के आधार पर तय किया गया है.

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के फायदे-

  • इस स्कीम में निवेशकों को सालाना 2.5 फीसदी दर से ब्याज का फायदा मिलता है.
  • इस स्कीम में कैपिटल गेन टैक्स में छूट मिलती है.
  • इस स्कीम के तहत गोल्ड को खरीदने में कोई जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं लगता है.
  • इसके अलावा आप इसे कोलैटरल के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • आप स्टॉक एक्सचेंज के जरिए ट्रेड कर सकते हैं.
  • इसके अलावा इन बॉन्ड्स की सिक्योरिटी को लेकर भी आपको टेंशन करने की जरूरत नहीं.

क्या होता है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड?
आपको बता दें यह एक तरह का सरकारी बॉन्ड होता है. इस योजना को आरबीआई की ओर से जारी किया जाता है. सरकार ने इसे साल 2015 में शुरू किया था. इसको आप सोने के वजन के रूप में खरीद सकते हैं. अगर यह बॉन्ड 5 ग्राम का है तो आप समझ लीजिए कि इसकी कीमत 5 ग्राम गोल्ड के बराबर होगी. 

यह भी पढ़ें: 

PNB Mega E-Auction: खुशखबरी! पीएनबी सस्ते में बेच रहा 11486 मकान, आप भी फटाफट लगा लें बोली, चेक करें डिटेल्स

Foreign Exchange Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार में शानदार इजाफा, 641 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप
Share Market: धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
Gold-Silver Rate Fall: ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget