एक्सप्लोरर

Sovereign Gold Bond: सॉवरेन गोल्ड बांड इश्यू की कीमत तय, इतना रहेगा एक ग्राम सोने का रेट, सोमवार से खरीद शुरू

Sovereign Gold Bond Issue: आरबीआई ने सॉवरेन गोल्ड बांड इश्यू की तीसरी सीरीज के लिए कीमतों का ऐलान कर दिया है. साथ ही ऑनलाइन खरीद करने वालों को छूट देने का फैसला भी लिया है.

Sovereign Gold Bond Issue: सोने में निवेश का शानदार और सुरक्षित मौका आ गया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 18 दिसंबर से शुरू हो रहे सॉवरेन गोल्ड बांड इश्यू (Sovereign Gold Bond Issue) की कीमत तय कर दी है. निवेशकों को इस बांड में सोना खरीदने के लिए प्रति ग्राम 6199 रुपये का निवेश करना होगा. यह इश्यू पांच दिन तक खुला रहेगा. 

बांड की ऑनलाइन खरीद पर मिलेगी छूट

यह सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम 2023-24 की तीसरी सीरीज है, जो कि 18 से 22 दिसंबर तक खुली रहेगी. वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि गोल्ड बांड को ऑनलाइन खरीदने पर छूट भी मिलेगी. केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक की सलाह पर ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का फैसला किया है. वित्त मंत्रालय के मुताबिक, ऐसे इनवेस्टर्स के लिए बांड का मूल्य 6,149 रुपये प्रति ग्राम होगा.

सोने की कीमतों में तेजी की आशंका  

सोने की कीमतों में आगे और इजाफे की आशंका है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि को देखते हुए सॉवरेन गोल्ड बांड की इस सीरीज की अच्छी डिमांड देखी जा सकती है.

आरबीआई का 66वां सॉवरेन गोल्ड बांड 

आरबीआई  की तरफ से यह 66वां सॉवरेन गोल्ड बांड जारी किया जा रहा है. पहला बांड 2015 में जारी हुआ था, जो कि पिछले महीने 30 नवंबर को मैच्योर भी हो गया. इस वित्त वर्ष की पहली और दूसरी सीरीज को निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस मिला था और रिकॉर्ड खरीदारी हुई थी. सितंबर में आई दूसरी सीरीज में लोगों ने 11.67 टन और पहली सीरीज में 7.77 टन सोने के बराबर बांड को सब्सक्राइब किया था. 

टैक्स में कैसे मिलेगी छूट

आरबीआई सॉवरेन गोल्ड बांड में बैंक की एफडी जैसे निवेश विकल्पों से बेहतर रिटर्न मिलता है. इसमें निवेश पर रिटर्न के साथ-साथ सुरक्षा की भी गारंटी रहती है. इसे सरकार का समर्थन हासिल है. इसलिए पैसा डूबने का जोखिम नहीं होता. साथ ही सोने के चढ़ते भावों का निवेशकों को फायदा मिलता है और गोल्ड खरीद पर ब्याज भी दिया जाता है. यदि निवेशक बांड को मैच्योर होने तक रखते हैं तो मैच्योरिटी के समय होने वाली आय टैक्स फ्री होगी. बांड की मैच्योरिटी आठ साल में होती है. 

कौन कर सकता है निवेश

सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम के तहत आप कम से 1 ग्राम और अधिकतम 4 किलोग्राम तक सोना एक साल में खरीद सकते हैं. ट्रस्ट और संस्थाएं एक साल में 20 किलो तक सोना खरीद सकती हैं.

यहां से खरीदें सोना

सोना खरीदने के लिए स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), NSE, BSE मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों (Stock Exchanges), पोस्ट ऑफिस और कमर्शियल बैंकों से आप संपर्क कर सकते हैं. SGB के तहत सोना खरीदने के लिए केवाईसी जरूरी है. इसके साथ ही पैन कार्ड होना भी आवश्यक है.

ये भी पढ़ें 

Ethanol Production Ban: गन्ने के जूस से एथेनॉल बनाने पर रोक से 15,000 करोड़ रुपये का निवेश खतरे में, गन्ना किसानों को भुगतान में देरी संभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
Explained: SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget