एक्सप्लोरर

स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर बढ़ीं ब्याज दरें पर आपको कितना मिला फायदा, जानें यहां सारा गणित

Small Saving Schemes: छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों पर बढ़ोतरी से आम नागरिकों को कितना फायदा मिला है, ये आप यहां जान सकते हैं.

Small Saving Schemes: वॉयस ऑफ बैंकिंग के फाउंडर अशवनी राणा का कहना है कि वित्त मंत्रालय ने जनवरी 2023 से कुछ छोटी बचत योजनाओं पर 0.20 फीसदी से 1.10 फीसदी ब्याज दर बढ़ाने का ऐलान किया है. ये बढ़ोतरी लगातार दूसरी तिमाही में कई गई है. जहां इस कदम से डाकघर में जमा करने वाले ग्राहकों को लाभ होगा, वहीं बैंकों पर भी डिपॉज़िट पर ब्याज दर बढ़ाने का दबाव  बनेगा. बैंकों पर भी डिपॉज़िट पर ज्यादा ब्याज देने का दबाव पड़ेगा.

रेपो रेट में बढ़ोतरी का असर जहां कर्ज लेने वालों पर ज्यादा हुआ है, वैसा लाभ डिपॉज़िट करने वाले ग्राहकों को नहीं मिला है. विशेष रूप से सीनियर सिटीजन डिपॉज़िट पर ब्याज दर बढ़ाने की मांग काफी समय से कर रहे हैं.

शुक्रवार को सरकार ने बढ़ाई हैं ब्याज दरें

सरकार ने शुक्रवार को डाकघर सावधि जमा, एनएससी और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना सहित लघु बचत जमा योजनाओं पर ब्याज दरों में 1.1 फीसदी तक बढ़ोतरी की. यह बढ़ोतरी एक जनवरी से लागू होगी. मुख्य रूप से डाकघर की ऐसी योजनाओं का ब्याज बढ़ाया गया है, जिन पर टैक्स छूट नहीं मिलती है. सरकार की यह बढ़ोतरी हाल में ब्याज दरों में हुई बढ़ोतरी के अनुरूप है. हालांकि, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) और बालिका बचत योजना 'सुकन्या समृद्धि' की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है.

वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक एनएसी, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम और किसान विकास पत्र (केवीपी) पर ब्याज दर में 1.1 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है. इन योजनाओं से होने वाली आय टैक्सेबल है.

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) पर एक जनवरी से सात फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. अभी यह 6.8 फीसदी है. इसी तरह, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में मौजूदा 7.6 फीसदी के मुकाबले आठ फीसदी ब्याज मिलेगा. एक से पांच साल की अवधि की पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट योजना पर ब्याज दरें 1.1 फीसदी तक बढ़ जाएंगी. मंथली इन्कम स्कीम में भी 6.7 फीसदी की जगह अब 7.1 फीसदी ब्याज मिलेगा. कुछ योजनाओं के लिए ब्याज दरों में लगातार दूसरी तिमाही में बढ़ोतरी हुई है. छोटी बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरें तिमाही आधार पर नोटिफाई की जाती हैं.

पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट पर बढ़ीं दरें

नयी दरों के अनुसार डाकघर में एक साल की सावधि जमा पर 6.6 फीसदी, दो साल के लिए 6.8 फीसदी, तीन के लिए 6.9 फीसदी और पांच साल के लिए सात फीसदी ब्याज मिलेगा. नोटिफिकेशन में कहा गया है कि वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर जनवरी-मार्च के दौरान 0.4 फीसदी अधिक ब्याज मिलेगा. इस योजना पर आठ फीसदी ब्याज मिलेगा.

किसान विकास पत्र की ब्याज दरों को जानें

सरकार ने 120 महीनों की मैच्योरिटी वाली केवीपी की ब्याज दरों में 7.2 फीसदी की बढ़ोतरी की है. इस समय 123 महीने की मैच्योरिटी वाली केवीपी पर सात फीसदी ब्याज मिलता है. मासिक आय योजना की ब्याज दर 0.40 फीसदी बढ़ाकर 7.1 फीसदी कर दी गई है, जबकि नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) में 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. इस पर सात फीसदी ब्याज मिलेगा.

पीपीएफ की भी ब्याज दरें जानें

बालिका बचत योजना सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर 7.6 फीसदी पर बरकरार रखी गई है और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) की ब्याज दर 7.1 फीसदी पर अपरिवर्तित है. बचत जमाओं पर सालाना चार फीसदी की दर से ब्याज मिलता रहेगा.

ये भी पढ़ें

Year Ender 2022: शेयर बाजार में मिला बंपर रिटर्न, इंवेस्टर्स की पूंजी इस साल 16.38 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget