एक्सप्लोरर

छोटी बचत योजना के निवेशकों को सौगात, ब्याज दरों में 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी, पीपीएफ के निवेशक फिर हुए मायूस

PPF Interest Rate: पब्लिक प्रविडेंट फंड ( Public Provident Fund) के ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है

Small Saving Rate Hike: वित्त मंत्रालय ने मौजूदा वित्त वर्ष ती तीसरी तिमाही अक्टूबर से दिसंबर के लिए छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों की घोषणा कर दी है. और इस अवधि के लिए केवल पोस्ट ऑफिस के 5 साल के रेकरिंग डिपॉजिट के ब्याज दरों में 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है. वहीं पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना समेत किसान विकास पत्र के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया गया है. 

20 बेसिस प्वाइंट बढ़ी ब्याज दरें 

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के लिए ब्याज दरों की घोषणा कर दी है. 5 साल के रेकरिंग डिपॉजिट के ब्याज दरों को 6.5 फीसदी से बढ़ाकर 6.7 फीसदी कर दिया गया है. ब्याज दरों में 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है. जबकि पोस्ट ऑफिस की अलग अलग अवधि वाले डिपॉजिट स्कीमों के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया गया है. 


छोटी बचत योजना के निवेशकों को सौगात, ब्याज दरों में 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी, पीपीएफ के निवेशक फिर हुए मायूस

इन स्कीमों के ब्याज दरों में बदलाव नहीं 

1 अक्टूबर 2023 से लेकर 31 दिसंबर 2023 के दौरान सुकन्या समृद्धि योजना पर 8 फीसदी ब्याज मिलेगा. नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर 7.7 फीसदी ब्याज दर को बरकरार रखा गया है. किसान विकास पत्र में निवेश करने वालों के 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा और ये 115 महीने में मैच्योर करेगा. सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम 8.2 फीसदी ब्याज इस तिमाही में मिलेगा. पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम अकाउंट स्कीम में निवेश पर 7.4 फीसदी ब्याज मिलेगा. एक साल की मियाद वाली डिपॉजिट पर 6.9 फीसदी, 2 साल की अवधि वाले डिपॉजिट पर 7 फीसदी, 3 वर्ष के अवधि वाले डिपॉजिट पर 7 फीसदी और 5 साल की मियाद वाली डिपॉजिट स्कीम पर 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा.  

पीपीएफ के निवेशकों में मायूसी 

एक बार फिर पब्लिक प्रविडेंट फंड ( Public Provident Fund) के ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है और इसमें निवेश करने वाले निवेशकों को केवल 7.1 फीसदी ब्याज मिलेगा. अप्रैल 2020 के बाद से ही पीपीएफ के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि इस दौरान आरबीआई ने रेपो रेट में 2.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है. सरकार ने सभी बचत योजनाएं के ब्याज दरों को बढ़ाया है. लेकिन पीपीएफ में निवेश करने वाले निवेशकों को निराशा हाथ लगी है. 

ये भी पढ़ें 

TCS On Foreign Remittances: एक अक्टूबर से विदेश घूमने जाने पर कटेगी जेब, 7 लाख रुपये से महंगे टूर पैकेज पर लगेगा 20% टीसीएस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget