एक्सप्लोरर

Latest IPO: आज बाजार में दस्तक देगा सिलिकॉन रेंटल का आईपीओ, निवेश से पहले देखें कंपनी की पूरी कुंडली

IPO Update: कंपनी ने इश्यू के तहत प्रति शेयर की कीमत 78 रुपये फाइनल किया है. शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये है. अगर आप इसमें निवेश करना चाहते हैं तो 1600 शेयरों के लॉट में बिड लगानी होगी.

Silicon Rental Solutions IPO: क्या आप इस महीने लॉन्च हुए पिछले कुछ आईपीओ में निवेश करने से चूक गए हैं, क्या आप अब भी आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं. अगर जवाब हां है तो आपके लिए शानदार मौका है. किराये पर लैपटॉप, डेस्कटॉप जैसे आईटी प्रोडक्ट उपलब्ध कराने वाली कंपनी सिलिकॉन रेंटल सॉल्यूशंस लिमिटेड का 21 करोड़ रुपये का आईपीओ आज से खुल रहा है. यह आईपीओ 30 सितंबर को बंद होगा.

कंपनी फिलहाल अपने शेयर को बीएसई के एसएमई मंच पर लिस्ट कराने की प्लानिंग के साथ आई है.

क्या है लॉट साइज

कंपनी ने इश्यू के तहत प्रति शेयर की कीमत 78 रुपये फाइनल किया है. शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये है. अगर आप इसमें निवेश करना चाहते हैं तो आपको 1600 शेयरों के लॉट में बिड लगानी होगी. अगर 1600 शेयरों के लिए आने वाले खर्च की बात करें तो आपको कुल 1 लाख 24 हजार 800 रुपये का निवेश करना होगा. कंपनी ने इश्यू का 50 प्रतिशत नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रखा है, जबकि 50 पर्सेंट हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए है.

क्या है कंपनी का काम

यह आईटी से जुड़े सामान को आउटसोर्स करने वाली कंपनी है. यानी यह लैपटॉप, डेस्कटॉप, प्रिंटर, प्रोजेक्टर्स और अन्य आईटी से जुड़े सामान को किराए पर उपलब्ध कराती है. यह 1 दिन से लेकर 36 महीने तक सामान किराये पर लगाती है. कंपनी का बिजनेस अभी भारत के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला हुआ है.

कैसी है कंपनी की परफॉर्मेंस

अगर कंपनी के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की बात करें तो यह भी शानदार है. पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी का मुनाफा बढ़ा है. 2021-22 में कंपनी का मुनाफा 7.47 करोड़ रुपये रहा, जबकि यह 2019-20 में यह 2.15 करोड़ रुपये और वर्ष 2021 में यह मुनाफा 2.70 करोड़ रुपये था.

आईपीओ से जुटाए पैसे का क्या होगा

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजय हरीश मोतियानी ने बताया कि आईपीओ के जरिये प्राप्त होने वाले धन में से 8.55 करोड़ रुपये का उपयोग पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा. वहीं, कर्ज अदायगी के लिए 8.5 करोड़ और शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Mathura News: बातों में उलझाकर बदल लेते थे एटीएम कार्ड, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
दिल्ली के कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, दिवाली तक 10 हजार करोड़ पार होने का डर
दिल्ली के कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, दिवाली तक 10 हजार करोड़ पार होने का डर
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget