एक्सप्लोरर

श्रीराम जनरल इंश्योरेंस 1.50 लाख एजेंटों की करेगी भर्ती, क्लेम सेटलमेंट पर रहेगा ज्यादा फोकस 

श्रीराम जनरल इंश्योरेंस 1.50 लाख एजेंटों की भर्ती करने जा रहा है. कंपनी ने बिजनेस को लेकर भी कई प्लान बनया है और सबसे जरूरी क्लेम सेटलमेंट पर ज्यादा फोकस कर रहा है. 

श्रीराम कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड और दक्षिण अफ्रीका की सनलाम समूह की संयुक्त उपक्रम श्रीराम जनरल इंश्योरेंस (एसजीआई) अगले कुछ सालों में कारोबार बढ़ाने और अधिक क्षेत्रों तक पहुंच बढ़ाने पर फोकस कर रहा है. इसने अपने एजेंटों की संख्या बढ़ाकर दो लाख करने टारगेट बना रहा है. कंपनी के पास अभी प्वॉइंट ऑफ सेल्सपर्सन समेत 57 हजार एजेंट हैं. वहीं इसकी कुल 235 ब्रांचेज हैं. 

यह बीमा कंपनी जयपुर की है और इसका पिछले वित्त वर्ष में ग्रॉस रिटेन प्रीमियम 29 फीसदी बढ़कर 2,266 करोड़ रुपये रहा
जबकि इसके बीमा उद्योग में 16 फीसदी बढ़ोतरी रही है. एसजीआई के एमडी एवं सीईओ अनिल अग्रवाल ने कहा कि हम बिजनेस प्लान को लेकर उत्साहित हैं. ग्रोथ इंजन बहुत मजबूत है. योजनाओं के मुताबिक हम प्वॉइंट ऑफ सेल्सपर्सन समेत 1.50 लाख से ज्यादा एजेंटों की नियुक्ति करेंगे.  

कंपनी के सीईओ ने क्या कहा 

अग्रवाल ने कहा कि हम ब्रोकरों और एग्रीगेटर प्लेटफॉर्मों की तुलना में व्यक्तिगत नए प्रीमियम को बढ़ाने के लिए अपने एजेंटों पर भरोसा करते हैं. उन्होंने कहा कि एजेंट हमारी ताकत हैं. उन्होंने कहा​ कि कंपनी के पास ग्राहकों से कनेक्ट होने और उनके लाभ के लिए एक खास मॉडल है. इसमें हम जोखिम भागीदारों के रूप में प्रगति की सही दिशा दिखाने वाले हर महत्वपूर्ण समय पर उनके जीवन यात्रा में उनके साथ हैं. एजेंट विकास के महत्वपूर्ण इंजन हैं और पिछले साल करीब 14,000 एजेंटों को नियुक्त किया था. 

कंपनी ने बताया बिजनेस प्लान 

सीईओ ने कहा कि केवल एजेंसी को ही नहीं बढ़ा रहे हैं, बल्कि अपने वर्कफोर्स का भी विस्तार कर रहे हैं. चालू वित्त वर्ष में 750 और अगले 3 साल में 5000 लोगों की भर्ती की योजना है. कंपनी के पास वर्तमान में 3,705 कर्मचारी हैं. एसजीआई का सॉल्वेंसी अनुपात 4.9 फीसदी है जबकि नियामकीय जरूरत 1.5 फीसदी की है. इसके प्रमोटरों ने कंपनी में अब तक 259 करोड़ रुपये इक्विटी के रूप में निवेश किए हैं. कंपनी 14 वर्षों में लाभांश के रूप में 2,200 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया है.

क्लेम सेटलमेंट पर ज्यादा फोकस 

अग्रवाल ने कहा कि हम अपने दावों के निपटान को बढ़ाने पर अधिक फोकस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्वयं के नुकसान के दावों का तेजी से निपटान उनकी आजीविका को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है. कर्मचारियों और एजेंटों की संख्या बढ़ाने के साथ तकनीक में हमारा निवेश हमें अपनी व्यावसायिक प्रक्रिया को तेज करने में मदद करता है, तकनीक को संचालित करने के लिए एक सक्षम टीम की भी आवश्यकता होती है और साथ ही हम अभी भी फिजिटल मॉडल में भी हैं.

ये भी पढ़ें

Sebi Action: सेबी ने 10 संस्थाओं पर लगाया 50 लाख रुपये का बड़ा जुर्माना, जानें क्या था पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget