एक्सप्लोरर

इस कंपनी ने भारत में बढ़ा दिए डीजल के रेट, हफ्तेभर में 20 रुपये महंगा कर दिया- आपको पता चला क्या

Diesel Rate Hike: इस कंपनी के डीजल के दाम 20 रुपये बढ़ाने के बाद मुंबई में डीजल के रेट 135 रुपये प्रति लीटर के करीब जा पहुंचे हैं. चेन्नई में भी जोरदार इजाफा देखा गया है.

Diesel Costly: देश में लगातार 18 महीनों से पेट्रोल और डीजल के दामों में सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि अब एक ऑयल एंड गैस कंपनी ने भारत में अपने डीजल के दामों में बेतहाशा इजाफा कर दिया है. ये कंपनी है शेल इंडिया जिसने एक हफ्ते के भीतर ही अपने पंपों पर बेचे जाने वाले डीजल के रेट में कुल 20 रुपये प्रति लीटर की भारी-भरकम बढ़ोतरी कर दी है. साउथ और वेस्टर्न इंडिया में खास मौजूदगी रखने वाली शेल के देशभर में 346 पेट्रोल पंप हैं.

कितना हो गया शेल इंडिया के पंप पर डीजल का दाम

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच शेल इंडिया ने हफ्ते भर से भी कम समय में डीजल की कीमतों में 20 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी. शेल इंडिया से जुड़े सूत्रों ने कहा कि इस बढ़ोतरी के बाद उसके पेट्रोल पंपों पर डीजल के दाम मुंबई में 130 रुपये और चेन्नई में 129 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं शेल के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल का भाव 117-118 रुपये प्रति लीटर चल रहा है. डीलरों का कहना है कि शेल के पेट्रोल पंप पर डीजल के दाम में चार रुपये प्रति लीटर की एक और बढ़ोतरी होने वाली है. ऐसा होने पर मुंबई में बृहस्पतिवार को डीजल के दाम 134 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच जाएंगे.

कंपनी के प्रवक्ता ने क्या दिया जवाब

इस बारे में संपर्क किए जाने पर कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, "शेल इंडिया डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की पुष्टि करती है. हम अपने ग्राहकों की परेशानियों को समझते हैं लेकिन हमें बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के चलते डीजल की कीमतें बढ़ाने का फैसला करना पड़ा है."

कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे

कच्चा तेल पिछले कई दिनों से 90 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है. इसे ध्यान में रखते हुए दुनिया की दूसरी बड़ी तेल एवं गैस कंपनी शेल की इंडियन यूनिट शेल इंडिया ने पिछले हफ्ते ईंधन की कीमत में रोजाना चार रुपये की बढ़ोतरी की. 

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 18 महीनों से नहीं बढ़ाए दाम

हालांकि सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने लगातार 18वें महीने में भी कीमतों पर लगाम लगाई हुई है. सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के पेट्रोल पंप पर डीजल एवं पेट्रोल के भाव शेल इंडिया के पंप पर बिक रहे रेट से कहीं कम हैं. देश के अधिकांश हिस्से में सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल के पेट्रोल पंपों की ही मेजोरिटी होने से ग्राहकों को अभी पुरानी दर पर ही डीजल और पेट्रोल मिल पा रहे हैं. सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों के पेट्रोल पंप पर मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये जबकि चेन्नई में 102.63 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है. इन कंपनियों के कुल 79,204 पेट्रोल पंप देशभर में मौजूद हैं. 

ये भी पढ़ें

Reliance Retail Deal: मुकेश अंबानी की बड़ी डील, UK की सुपरड्राई के ऐसेट्स खरीदेगी रिलायंस रिटेल, जानें सौदे के डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget