एक्सप्लोरर

Shark Tank India Season-3: आ रहा शार्क टैंक इंडिया का तीसरा सीजन, जजों के नाम, रजिस्ट्रेशन और एपिसोड डेट से लेकर जानें पूरी डिटेल 

Shark Tank India Season-3: शार्क टैंक इंडिया का तीसरा सीजन जल्द आ रहा है. अगर आप भी इसमें फंडिंग के लिए जाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कैसे रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. 

Shark Tank India Season-3 Episode: शार्क टैंक इंडिया के सीजन वन और सीजन-2 की के बाद अब तीसरा सीजन आने जा रहा है. बिजनेस रियलिटी शो के निर्माताओं ने 4 जून को शार्क टैंक इंडिया के तीसरे सीजन की घोषणा करते हुए प्रोमो जारी कर दिया है. ट्विटर पर पोस्ट में कहा गया है कि अगर आप बिजनेस को आगे बढ़ाना चाहते हैं और निवेश की तलाश कर रहे हैं तो फंडिंग के लिए यहां आ सकते हैं. 

शार्क टैंक इंडिया ने अपने पोस्ट में कहा है कि इसमें स्टार्टअप या अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने वाले उद्यमियों के निवेश जरूरतों को पूरा किया जाएगा. अगर आप भी इसमें फंडिंग के लिए जाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कैसे रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. 

शार्क टैंक इंडिया सीजन-3 के लिए रजिस्ट्रेशन 

  • तीसरे सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन 3 जून से शुरू कर दिया गया है. इसका रजिस्ट्रेशन आप सोनी लिव पर करा सकते हैं.
  • सबसे पहले सोनी लिव ऐप डाउनलोड करें या फिर पर लॉग इन करें.
  • अब शो के तहत अपना मोबाइल नंबर एंटर करें और फिर 6 अंकों का कोड दर्ज करें.  
  • फिर शो के नियम और शर्तों पर सहमति दर्ज करें ओर सबमिट कर दें.
  • अब नाम, ईमेल और अन्य पर्सनल जानकारी के साथ ऑनलाइन प्रोफाइल बनाएं.
  • इसके बाद अपने बिजनेस के बारे में जानकारी दें, जिसमें बिजनेस की वर्तमान स्थिति, मार्केट कैटेगरी, आवश्यक निवेश आदि जैसी जानकारी शामिल है.
  • अगले स्टेप में आपको अपने बिजनेस के बारे में कानूनी और वित्तीय जानकारी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन जैसी जानकारी देनी होगी.
  • अब आपको पर्सनल जानकारी शेयर करनी होती है.
  • लास्ट में आपको डिक्लेयरेशन को ध्यान से पढ़कर स​बमिट करना होगा. 

कठिन ऑडिशन प्रॉसेस 

अगर आप इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस को पूरा कर देते हैं तो आपको ऑडिशन के लिए बुलाया जाता है. इस ऑडिशन के दौरान आपका बिजनेस स्किल चेक किया जाता है और पास होने के बाद आपको शार्क टैंक इंडिया के जज के सामने भेजा जाएगा. 

शार्क टैंक इंडिया सीजन-3 के जज 

शार्क टैंक इंडिया के तीसरे सीजन के जजों की लिस्ट अभी नहीं आई है. शार्क टैंक इंडिया सीजन-2 के तहत शुगर कॉस्टमेटिक्स की फाउंडर विनीता सिंह, शादी डॉट कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल, बोट के को-फाउंडर और सीईओ अमन गुप्ता, एमक्योर फार्मास्क्यूटिकल्स की नमिता थापर और लेंस्कार्ट के सीईओ और को-फाउंडर पीयूष बंसल और कारदेखो के सीईओ अमित जैन थे. 

कब शुरू होगा शार्क टैंक इंडिया का सीजन-3 

शार्क टैंक इंडिया का सीजन-3 कब शुरू होगा इसकी तारीख अभी नहीं आई है. वहीं 2 जनवरी को इसके दूसरे सीजन की शुरुआत की गई थी और 3 मार्च को ऑफ एयर किया गया था. 

ये भी पढ़ें 

Vegetable Price Rise: बेमौसम बारिश की मार से आसमान पर पहुंचे टमाटर और अदरक के दाम, दोगुनी हुई कीमतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget