एक्सप्लोरर

Stock Market: बाजार के लिए गतिविधियों से भरा रहेगा ये सप्ताह, बजट समेत कई फैक्टर का दिखेगा असर

Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजारों के लिए यह सप्ताह काफी घटनाक्रमों भरा रहेगा. सप्ताह के दौरान कई महत्वपूर्ण गतिविधियां होने वाली हैं, जो बाजार को दिशा देंगी.

Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजारों के लिए यह सप्ताह काफी घटनाक्रमों भरा रहेगा. सप्ताह के दौरान कई महत्वपूर्ण गतिविधियां होने वाली हैं, जो बाजार को दिशा देंगी. मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि इस सप्ताह आम बजट 2022-23, वृहद आर्थिक आंकड़े, कंपनियों के तिमाही नतीजे और ग्लोबल संकेतों से बाजार को दिशा मिलेगी.

1 फरवरी को आएगा आम बजट
रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘यह सप्ताह न केवल शेयर बाजार के लिए, बल्कि व्यापक रूप से अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है. एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा. हमें उम्मीद है कि सरकार वृद्धि के एजेंडा पर आगे बढ़ेगी, लेकिन साथ ही राजकोषीय मजबूती के लिए रूपरेखा भी लाएगी. यह सप्ताह वाहन कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण होगा. एक फरवरी को वाहन कंपनियां अपने मासिक बिक्री के आंकड़े पेश करेंगी.’’

जारी होंगे पीएमआई के आंकड़े
उन्होंने कहा कि इसके अलावा सप्ताह के दौरान विनिर्माण और सेवा पीएमआई के आंकड़े भी आने हैं. मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय बजट वैश्विक बिकवाली के बीच घरेलू बाजारों के लिए आगे की दिशा निर्धारित करेगा. ‘‘इसके साथ ही ‘बजट वीक‘ के दौरान बाजार में अस्थिरता अधिक रहती है, इसलिए बाजार भागीदारों को सतर्कता का रुख अपनाना चाहिए.’’

बजट से तय होंगे बाजार के रुझान
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘यह सप्ताह केंद्रीय बजट की वजह से बहुत महत्वपूर्ण और बेहद अस्थिर होने जा रहा है, लेकिन इस बार अच्छी बात यह है कि बाजार बजट को लेकर हल्के रुझान के साथ आगे बढ़ रहा है. ऐसे में बजट बाद बाजार में तेजी की संभावना है. इसी तरह की प्रवृत्ति पिछले साल दिखाई दी थी. पिछले साल भी बजट से पहले बिकवाली और उसके बाद लिवाली का सिलसिला चला था.’’

ग्लोबल संकेत भी होंगे जरूरी
मीणा ने कहा कि बजट के अलावा वैश्विक संकेतक बहुत महत्वपूर्ण होंगे. वैश्विक बाजार ब्याज दरों में वृद्धि के परिदृश्य के लिए खुद को तैयार कर रहा है, लेकिन भू-राजनीतिक अनिश्चितता एक और बड़ी चिंता है. मीणा ने कहा, ‘‘डॉलर इंडेक्स में वृद्धि और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए अन्य मुद्दे हैं. हम तीसरी तिमाही के नतीजों के सत्र के बीच में हैं और अबतक यह अच्छा बना हुआ है. इस सप्ताह भी कई कंपनियों के तिमाही नतीजे आने हैं.’’

जानें क्या है एक्सपर्ट की राय?
बीते सप्ताह कम कारोबारी सत्रों के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,836.95 अंक या 3.11 फीसदी नीचे आया था. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के अनुसार, ‘‘हालांकि, अमेरिकी केंद्रीय बैंक की बैठक के नतीजे अब पीछे छूट गए हैं, लेकिन एक फरवरी को पेश होने वाले आम बजट तथा रूस-यूक्रेन तनाव की वजह से इस सप्ताह बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है.’’ जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘इस सप्ताह जनवरी के लिए पीएमआई आंकड़े जारी होंगे. अन्य चीजों के अलावा इन आंकड़ों पर भी निवेशकों की निगाह रहेगी.’’

यह भी पढ़ें: 
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! इन लोगों के खाते में आएंगे 73440 रुपये, जानें किस दिन आएगा DA का पैसा?

Ladli Scheme: बच्चियों के उज्जवल भविष्य के लिए सरकार देती है 1 लाख रुपये, ये है योजना से जुड़ी जरूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SpiceJet पर बड़ा संकट, बकाया वेतन न मिलने पर पायलटों का उड़ान भरने से इनकार
SpiceJet पर बड़ा संकट, बकाया वेतन न मिलने पर पायलटों का उड़ान भरने से इनकार
ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, गौतम अदाणी से छीना नंबर-1 का ताज
अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, गौतम अदाणी से छीना नंबर-1 का ताज
आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?
आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget