एक्सप्लोरर

Share Market Update: 1145 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी गिरा

सुबह बाज़ार के इंडेक्स ने 50,986.03 के सबसे ऊंचे स्तर को भी छुआ. हालांकि शाम होते होते भारी गिरावट के साथ बाज़ार बंद हुआ. इसके अलावा निफ्टी भी 306.05 अंकों के नुकसान के बाद 14,675.70 अंक पर बंद हुआ.

नई दिल्ली: देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों का असर बाज़ार पर भी पड़ता नज़र आ रहा है. आज हफ्ते के कारोबार खुलने के पहले ही दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सेंच का सेंसेक्स 1,145.44  अंक लुढ़क गया. बीएसई में लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई है. सोमवार को कोरोना के बढ़ते मामलों का डर निवेशकों में साफ नज़र आया और उन्होंने जमकर शेयर बेचे. आज सुबह बाज़ार के इंडेक्स ने 50,986.03 के सबसे ऊंचे स्तर को भी छुआ. हालांकि शाम होते होते भारी गिरावट के साथ बाज़ार बंद हुआ. इसके अलावा निफ्टी भी 306.05 अंकों के नुकसान पर बंद हुआ.

कितनी फिसदी की है गिरावट

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,145.44 अंक यानी 2.25 प्रतिशत के नुकसान से 49,744.32 अंक पर आ गया. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 306.05 अंक यानी 2.04 प्रतिशत टूटकर 14,700 अंक से नीचे 14,675.70 अंक पर बंद हुआ. रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स में ये गिरावट दर्ज की गई. वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख ने भी बाजार धारणा को प्रभावित किया.

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में डॉ. रेड्डीज का शेयर सबसे अधिक करीब पांच प्रतिशत टूट गया. महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और टीसीएस के शेयर भी नुकसान में रहे. वहीं दूसरी ओर ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक के शेयर लाभ में रहे.

आनंद राठी के इक्विटी शोध (बुनियादी) प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा, "एशियाई बाजारों के मिले जुले रुख के बीच भारतीय बाजार भी स्थिर रुख के साथ खुले. चीन के केन्द्रीय बैंक पीबीओसी द्वारा ब्याज दरों को यथावत रखने की वजह से चीन के बाजार नुकसान में रहे. वहीं जापान के बाजार में मामूली बढ़त थी.’’

उन्होंने कहा कि दोपहर के कारोबार में बाजार नीचे आए. कोविड-19 के मामले बढ़ने की चिंता तथा इसका आर्थिक प्रभाव पूर्व के अनुमान से कहीं अधिक रहने की आशंका से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई. अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में थे. वहीं जापान के निक्की में लाभ रहा. शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नुकसान में थे. इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

पेट्रोल की कीमत पर राहुल गांधी का हमला, बोले- आपकी जेब खाली कर ‘मित्रों’ का खजाना भर रही सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर
अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर
DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget