एक्सप्लोरर

टूटा रुपया, फिसला बाजार..., भारत-पाकिस्तान तनाव से 872 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 24000 के नीचे

Stock Market Today: युद्ध की आहट के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 9 मई को सेंसेक्स 600 अंक टूट गया. जबकि निफ्टी 24100 के नीचे आ गया है. 

Stock Market Today: सीमा पर भारत और पाकिस्तान के बीच भारी तनाव का सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ता हुआ दिख रहा है. युद्ध की आहट के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 9 मई को मार्केट खुलते ही बड़ी गिरावट देखी जा रही है. सुबह 9.24 मिनट पर सेंसेक्स 577.59 प्रतिशत नीचे गिरकर 79,757.22 के स्तर पर पहुंच गया. जबकि निफ्टी 50 भी 207.50 अंक फिसलकर 24,066.30 के स्तर पर आ गया. इसके बाद सेंसेक्स 600 अंक तक टूट गया. इससे पहले गुरुवार को भी शेयर बाजार में गिरावट देखी गई थी.

रुपया भी डॉलर के मुकाबले और 10 पैसे कमजोर होकर 85.81 रुपये प्रति डॉलर पर खुला. एक दिन पहले रुपये 85.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. तनाव की वजह से बाजार में बनी अनिश्चितता के बीच अधिकतर शेयर में गिरावट का दौर जारी रहा. हालांकि, चौथी तिमाही के नतीजे की वजह से निफ्टी50 पर टाइटन, एलएंडटी, BEL, टाटा मोटर्स और डॉक्टर रेड्डी के स्टॉक्स में शुरुआती बढ़त दिखी. जबकि मेटल, रियल्टी, NBFC और एफएमसीजी सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट दिख रही है.

गुरुवार को 5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

डोमेस्टिक स्टॉक मार्केट में गुरुवार को बड़ी गिरावट की वजह से निवेशकों को 5 लाख करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा. BSE का मानक सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सेशन के दूसरे हिस्से में बिकवाली का जोर रहने से 411.97 प्वाइंट यानी 0.51 फीसदी गिरकर 80,334.81 के स्तर पर आकर बंद हुआ. व्यापक बाजार में BSE मिडकैप सूचकांक में 1.90 फीसदी और स्मॉलकैप में 1.05 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.

इस गिरावट से बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटल 5,00,037.74 करोड़ रुपये कम होकर 4,18,50,596.04 करोड़ रुपये (4.93 लाख करोड़ डॉलर) रह गया. BSE पर कुल 2,548 शेयर नुकसान के साथ बंद हुए जबकि 1,349 कंपनियों में तेजी रही और 135 अन्य में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं दिखा.

दोनों देशों के बाजार पर असर

भारत और पाकिस्तान तनाव के चलते पाकिस्तान के शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है. एक दिन पहले कराची स्टॉक एक्सचेंज में करीब 7 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखी गई. निवेशकों की तरफ से जबरदस्त बिकवाली के भारी दबाव के चलते पाकिस्तान के स्टॉक मार्केट में कारोबार को कुछ देर के लिए रोकना भी पड़ गया था.  

हालांकि, बाजार के जानकारों का कहना है कि भारत के शेयर बाजार पर उस तरह का असर देखने को मिलेगा, जैसा पाकिस्तान में देखा जा रहा है. पाकिस्तान का स्टॉक मार्केट क्रैश हो रहा है जबकि इन परिस्थितियों में भारतीय बाजार पूरी दृढ़ता के साथ खड़ा है और ये प्रभाव कुछ समय के लिए और सीमित है.  

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के भारी तनाव से अमेरिका में लग रहा बड़ा झटका, जानिए क्या है वजह 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday: आज 18 जुलाई को बैंक बंद हैं या खुले? जानें तीसरे शनिवार को क्यों है बैंक की छुट्टी
Bank Holiday: आज 18 जुलाई को बैंक बंद हैं या खुले? जानें तीसरे शनिवार को क्यों है बैंक की छुट्टी
Spicejet: यात्रियों को कैसे ठग रहा स्पाइसजेट? डार्क पैटर्न्स के इस्तेमाल पर CCPA ने ठोका जुर्माना
Spicejet: यात्रियों को कैसे ठग रहा स्पाइसजेट? डार्क पैटर्न्स के इस्तेमाल पर CCPA ने ठोका जुर्माना
10 और 20 रुपए के नोट छापने में अभी कितना आता है खर्च? प्लास्टिक नोट सरकार को कितने महंगे पड़ेंगे?
10 और 20 रुपए के नोट छापने में अभी कितना आता है खर्च? प्लास्टिक नोट सरकार को कितने महंगे पड़ेंगे?
सिनेमा के जादूगर की अकूत दौलत, 'द ओडिसी' के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नेटवर्थ जानिए
सिनेमा के जादूगर की अकूत दौलत, 'द ओडिसी' के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नेटवर्थ जानिए

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget