एक्सप्लोरर

Market Outlook: इस सप्ताह शेयर बाजार का कैसा रहेगा हाल? ये दो सेक्टर दिखा सकते हैं निवेशकों को कमाल

Share Market This Week: घरेलू शेयर बाजार पिछले महीने के दौरान नए हाई लेवल पर पहुंचा था, लेकिन उसके बाद से लगातार गिर रहा है. बाजार लगातार 5 सप्ताह नुकसान में जा चुका है...

घरेलू शेयर बाजार में लंबे अंतराल के बाद फिर से तेजी लौट आई है. लगातार 5 सप्ताह के नुकसान के बाद पिछले सप्ताह के दौरान बाजार में तेजी देखने को मिली. बीते दिनों आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबरें मिलने से बाजार को सपोर्ट मिला. नए सप्ताह के दौरान भी कुछ अहम आर्थिक आंकड़े जारी होने वाले हैं. आइए जानते हैं कि 4 सितंबर से शुरू हो रहा सप्ताह बाजार के लिए कैसा रहने वाला है...

5 सप्ताह बाद सुधरा बाजार

पिछले सप्ताह की बात करें तो बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 500.65 अंक यानी 0.77 फीसदी की बढ़त में रहा, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 169.5 अंक यानी 0.87 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. उससे पहले 25 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 62.15 अंक यानी 0.09 फीसदी की और निफ्टी में 44.35 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट आई थी. बाजार लगातार 5 सप्ताह नुकसान में रहा था.

इनसे तय होगी बाजार की चाल

लगातार 5 सप्ताह से हो रहे नुकसान के थमने के बाद इस सप्ताह भी बाजार के मजबूत रहने की उम्मीद है. सप्ताह के दौरान मंगलवार को सर्विस सेक्टर का पीएमआई डेटा आएगा. वैश्विक स्तर पर अमेरिका के बेरोजगारी के आंकड़े और फेडरल रिजर्व के मौद्रिक रुख का बाजार पर असर होगा. बीते सप्ताह के दौरान पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े और अगस्त में जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े बेहतर रहने से बाजार को मदद मिली थी.

लोकल फैक्टर्स का है अभाव

नए सप्ताह के दौरान घरेलू मोर्चे पर बाजार को प्रभावित करने वाले इवेंट कम हैं. ऐसे में सप्ताह के दौरान बाजार के ऊपर वैश्विक संकेतों का ज्यादा असर देखने को मिल सकता है. निवेशक लोकल फैक्टर्स के अभाव में कच्चे तेल और डॉलर की घट-बढ़ पर खास ध्यान देंगे.

इन 2 सेक्टरों से बाजार को उम्मीद

पिछला सप्ताह आईटी और पीएसयू शेयरों के लिए अच्छा साबित हुआ था. बाजार के जानकारों की राय है कि आने वाले सप्ताह के दौरान भी ये दोनों सेक्टर अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं. हालांकि अभी बाजार जिस स्थिति में है, ऐसे में निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: इस सप्ताह डिविडेंड से कमाई कराने वाले शेयर, लंबी है लिस्ट, 85 से भी ज्यादा नाम कतार में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget