एक्सप्लोरर

Market Outlook: मुश्किलों के बाद भी दूसरे सप्ताह तेजी, अब आगे एक-साथ कई चुनौतियों, जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा बाजार

Share Market This Week: घरेलू शेयर बाजार लगातार दो सप्ताह ग्रीन जोन में रहा है. बाजार ने प्रतिकूल परिस्थितियों के बाद भी बढ़त का दौर बनाए रखा है...

प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच घरेलू बाजार पिछले सप्ताह भी बढ़त लेने में कामयाब रहा. इस तरह बाजार लगातार दूसरे सप्ताह फायदे में बंद हुआ. हालांकि दोनों सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार की तेजी मामूली रही है. अब कल सोमवार से नया सप्ताह शुरू हो रहा है. इस दौरान बाजार के सामने नई चुनौतियां सामने आने वाली हैं. आइए जानते हैं कि नया सप्ताह बाजार के लिए कैसा रह सकता है...

ऐसा रहा है पिछला सप्ताह

सबसे पहले बात पिछले सप्ताह की करें तो इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 550 अंक से ज्यादा की तेजी आई. हालांकि सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 125.65 अंक यानी 0.19 फीसदी लुढ़ककर 66,282.74 अंक पर बंद हुआ था. इसी तरह निफ्टी शुक्रवार को 42.95 अंक गिरकर 19,751.05 अंक पर बंद हुआ था. सप्ताह के दौरान निफ्टी में 245 अंक यानी करीब 1.25 फीसदी की तेजी आई थी.

उससे पहले 6 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में करीब 315 अंक यानी 0.48 फीसदी की तेजी आई थी, जबकि निफ्टी को 0.45 फीसदी का फायदा हुआ था. उसके साथ ही बाजार की लगातार 2 सप्ताह की गिरावट थम गई थी. सितंबर के आखिरी दोनों सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी.

बाजार को प्रभावित करने वाले फैक्टर

अब 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे नए सप्ताह को देखें तो इस दौरान कई फैक्टर बाजार पर असर डाल सकते हैं. सबसे पहले तो कंपनियों के तिमाही परिणाम बाजार पर असर डालेंगे. आईटी कंपनियों ने सीजन की उम्मीद से कमतर शुरुआत की है, जिसका असर बाजार पर दिखा भी है. इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी रहने से भी बाजार प्रभावित होगा. युद्ध के चलते कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है, जबकि एफपीआई करीब 10 हजार करोड़ रुपये की बिकवाली पिछले दो सप्ताह में कर चुके हैं.

घरेलू मोर्चे पर इनका असर

घरेलू मोर्चे पर भी बाजार को नए सप्ताह के दौरान कई फैक्टर प्रभावित कर सकते हैं. रिजर्व बैंक की हालिया मौद्रिक नीति समिति की बैठक के मिनट्स नए सप्ताह के दौरान 19 अक्टूबर को जारी होने वाले हैं. सप्ताह के पहले दिन 16 अक्टूबर को थोक महंगाई के आंकड़े जारी होने वाले हैं. थोक महंगाई अगस्त महीने के दौरान लगातार पांचवीं बार शून्य से कम रही थी.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: भारतीय बाजार से विदेशी निवेशकों ने निकाले 9,800 करोड़, जानें क्यों अक्टूबर में बिकवाल बने एफपीआई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol: एथेनॉल नहीं होता तो आज 125 रुपए लीटर होता पेट्रोल का दाम, सरकार ने संसद में कहा
एथेनॉल नहीं होता तो आज 125 रुपए लीटर होता पेट्रोल का दाम, सरकार ने संसद में कहा
FMCG: अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए रोजाना इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स के दाम
अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए रोजाना इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स के दाम
1601 करोड़ की बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे CM फडणवीस, ऐसे बचेगा करोड़ों का किराया
1601 करोड़ की बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे CM फडणवीस, ऐसे बचेगा करोड़ों का किराया
Indias Fiscal Deficit: कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget