एक्सप्लोरर

Market Outlook: लगातार 2 सप्ताह आई गिरावट, अब बजट वीक में कैसा रहेगा शेयर बाजार?

Share Market This Week: घरेलू शेयर बाजार अभी उथल-पुथल से गुजर रहा है और लगातार दो सप्ताह से बाजार में गिरावट देखी जा रही है...

इस साल की शानदार शुरुआत के बाद बीते दो सप्ताह बाजार के लिए ठीक साबित नहीं हुए हैं. लगातार 7-8 सप्ताहों से चली आ रही रैली पर ब्रेक लगा हुआ है और पिछले दो सप्ताह से बाजार में उथल-पुथल दिख रहा है. अब सोमवार से बजट सप्ताह की शुरुआत हो रही है. अगर बजट उम्मीदों पर खरा उतरा तो दो सप्ताहों की गिरावट से बाजार को उबरने में मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं कि बजट-वीक में बाजार कैसा रहने वाला है.

सिर्फ 3 दिन ही हो पाया कारोबार

उससे पहले पिछले सप्ताह का हाल जान लेते हैं. पिछले सप्ताह के दौरान बाजार में कई छुट्टियां रहीं. सप्ताह की शुरुआत भी छुट्टी से हुई और सप्ताह का अंत भी छुट्टी के साथ ही हुआ. पहले दिन 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर बाजार बंद रहा तो सप्ताह के अंतिम दिन 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी रही. इस तरह बाजार में सिर्फ 3 दिनों का ही कारोबार हुआ.

पिछले सप्ताह आई ऐसी गिरावट

सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन 25 जनवरी को बीएसई सेंसेक्स 360 अंक गिरकर 70,700 अंक पर बंद हुआ. वहीं एनएसई का निफ्टी 50 गुरुवार को 101 अंक लुढ़ककर 21,352 अंक पर रहा. पूरे सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 982.56 अंक यानी 1.37 फीसदी की गिरावट आई, जबकि निफ्टी 269.8 अंक यानी 1.24 फीसदी के नुकसान में रहा. उससे पहले 20 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में सेंसेक्स 1,144.8 अंक यानी 1.57 फीसदी नीचे आया, जबकि निफ्टी में 323 अंकों की गिरावट आई.

एफपीआई ने की इतनी बिकवाली

एफपीआई फिर से बिकवाल बने हुए हैं और बाजार को गिराने में बड़ा रोल निभा रहे हैं. एनएसडीएल के आंकड़ों के अनुसार, इस महीने 25 जनवरी तक शेयर बाजार में एफपीआई 24,734 करोड़ रुपये की बिकवाली कर चुके हैं. उससे पहले एफपीआई लिवाल बने हुए थे. एफपीआई ने सिर्फ पिछले सप्ताह के दौरान 12,194 करोड़ रुपये की बिकवाली की है.

बजट का ऐसा हो सकता है असर

आगले सप्ताह की बात करें तो बाजार के लिए सबसे बड़ा फैक्टर बजट रहने वाला है. 1 फरवरी को अंतरिम बजट आने वाला है. चुनावी साल होने के चलते बजट से बाजार को काफी उम्मीदें हैं. अगर बजट बाजार की उम्मीदों पर खरा उतरता है तो दो सप्ताह से चली आ रही गिरावट के क्रम पर ब्रेक लग सकता है और निवेशकों को कमाई हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: इस सप्ताह बन रहे हैं हैवल्स इंडिया से लेकर एमआरपीएल जैसे शेयरों में कमाने के मौके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR Filing: आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम
आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम
Loan EMI: लोन की ईएमआई न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
लोन की EMI न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
Inflation News: AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
क्रू की यूनिफॉर्म से लेकर चम्मचों तक, सब होगा नीलाम, कौड़ियों के भाव बिकेगी जेट एयरवेज, लिस्ट में ऑडी भी शामिल
क्रू की यूनिफॉर्म से लेकर चम्मचों तक, सब होगा नीलाम, कौड़ियों के भाव बिकेगी जेट एयरवेज, लिस्ट में ऑडी भी शामिल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget