एक्सप्लोरर

सेंसेक्स में 587 अंकों की भारी भरकम गिरावट, निफ्टी भी 177 अंक लुढ़का

शेयर मार्केट में लंबे वक्त से जारी गिरावट आज भी जारी रही. आज सेंसेक्स 587 अंक टूटकर 36,472.93 अंक पर आ गया, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 177.35 अंक यानि 1.62 फीसदी के नुकसान से 10,741.35 अंक पर बंद हुआ.

मुंबई: कमजोर वैश्विक रुख के बीच बैंकिंग और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली से शेयर बाजारों में गुरुवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स 587 अंक और टूट गया. मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने सरकार की ओर से किसी तरह के प्रोत्साहन पैकेज से इनकार किया है. इससे भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई.

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स गुरुवार को 587.44 अंक यानि 1.59 फीसदी के नुकसान से 36,472.93 अंक पर आ गया. कारोबार के दौरान यह 36,391.35 अंक से 37,087.58 अंक के दायरे में रहा. व्यापक आधार वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 177.35 अंक यानि 1.62 फीसदी के नुकसान से 10,741.35 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 10,718.30 अंक के निचले स्तर तक भी गया. इसने 10,908.25 अंक का उच्चस्तर भी छुआ.

सेंसेक्स की कंपनियों में येस बैंक के शेयर में सबसे अधिक 13.91 फीसदी की गिरावट आई. वेदांता, बजाज फाइनेंस और टाटा मोटर्स के शेयर 7.76 फीसदी तक नीचे आए. इनके अलावा ओएनजीसी, हीरो मोटोकॉर्प, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी नुकसान रहा.

वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, टीसीएस, हिंद यूनिलीवर और एचसीएल टेक के शेयरों में 1.57 फीसदी तक का लाभ रहा. कारोबारियों ने कहा कि मुख्य आर्थिक सलाहकार के बयान से स्पष्ट पता चलता है कि अर्थव्यवस्था के लिए प्रोत्साहन पैकेज नहीं दिया जाएगा. इससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई.

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की लाभ में रहे. हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट आई. शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नुकसान में चल रहे थे. इस बीच, गुरुवार को कारोबार के दौरान रुपया 33 पैसे के नुकसान के साथ 71.88 प्रति डॉलर पर चल रहा था. वहीं, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.65 फीसदी बढ़त के साथ 60.69 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

INX Media Case: CBI कोर्ट में डेढ़ घंटे तक चली चिदंबरम पर बहस, जानिए क्या-क्या हुआ ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget