एक्सप्लोरर

Share Market Opening Today: चौथे दिन भी बाजार पर बना है दबाव, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी लगभग फ्लैट

Share Market Opening Today 22 September: घरेलू बाजार में सोमवार से ही गिरावट जारी है. उससे पहले बाजार लगातार 11 दिनों तक मजबूती में रहा था. वहीं आज लगातार चौथे दिन गिरावट की राह पर हे...

Share Market 22 September: घरेलू शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह ठीक नहीं रहा है. आज शुक्रवार को घरेलू बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट की राह पर है. बाजार ने सप्ताह के अंतिम दिन कारोबार की शुरुआत नुकसान के साथ की है. बाजार को अभी घरेलू और बाहरी दोनों मोर्चे पर दबाव का सामना करना पड़ रहा है.

बाजार पर बना हुआ है प्रेशर

बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही प्री-ओपन सेशन से नुकसान में हैं. गिफ्ट निफ्टी का वायदा भी बता रहा था कि बाजार की शुरुआत खराब हो सकती है. बाजार ने अनुमान के हिसाब से ही कारोबार की शुरुआत की. दोनों मुख्य सूचकांक हल्के नुकसान के साथ ओपन हुए. हालांकि चंद मिनटों के शुरुआती कारोबार में तस्वीर पलटती दिखी, लेकिन अभी भी बाजार पर दबाव बना हुआ है.

इस तरह से हुई आज शुरुआत

सुबह के 9 बजकर 20 मिनट पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 65 अंक की हल्की तेजी के साथ 66,295.55 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी मामूली 30 अंकों की बढ़त के साथ 19,770 अंक के पास कारोबार कर रहा था. आज के कारोबार में घरेलू बाजार पर दबाव बना रह सकता है, क्योंकि विदेशी बाजार नुकसान में हैं और घरेलू मोर्चे पर हाई लेवल पर होने वाली मुनाफावसूली देखी जा रही है. पिछले सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने नए उच्च स्तर का रिकॉर्ड बनाया था.

सोमवार से गिर रहा है बाजार

घरेलू बाजार में सोमवार से गिरावट जारी है. सोमवार को बाजार की लगातार 11 दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया था. उसके बाद मंगलवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर बाजार बंद रहा था. बाजार में बुधवार को भी गिरावट देखी गई थी. गुरुवार को लगातार तीसरे दिन बाजार नुकसान में रहा था. गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 570.60 अंक यानी 0.85 फीसदी गिरकर 66,230.24 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी भी नुकसान के साथ 19,900 अंक के पास बंद हुआ था.

वैश्विक बाजारों का ऐसा है हाल

अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में बंद हुए थे. Dow Jones Industrial Average 1.08 फीसदी गिरा हुआ था. वहीं Nasdaq Composite Index में 1.82 फीसदी की और S&P 500 Index में 1.64 फीसदी की गिरावट देखी गई थी. एशियाई बाजार मिला-जुला रुख दिखा रहे हैं. दिन के कारोबार में जहां जापान का निक्की 0.87 फीसदी के नुकसान में है, वहीं हांगकांग का हैंगसेंग 1.21 फीसदी की तेजी में है.

बड़े शेयरों से मिल रहा है सपोर्ट

शुरुआती कारोबार में बाजार को बड़े शेयरों से मदद मिल रही है. सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर शुरुआती कारोबार में ग्रीन जोन में थे. एसबीआई का शेयर करीब 2 फीसदी चढ़ा हुआ था. बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस जैसे शेयर 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी में थे. दूसरी ओर पावरग्रिड कॉरपोरेशन और सन फार्मा जैसे शेयर 0.90 फीसदी तक के नुकसान में थे.

ये भी पढ़ें: दोस्त बना दुश्मन! व्यापार से लेकर बाजार तक, भारत और कनाडा की तनातनी के हो सकते हैं व्यापक असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget