एक्सप्लोरर

शेयर मार्केट में ऐतिहासिक उछाल, सेसेंक्स 43000 के करीब खुला, निफ्टी 12,500 के पार पहुंचा

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्ष में जाने के संकेतों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी आई है. निवेशक उम्मीद कर रहे हैं कि बाइडेन के राष्ट्रपति बनने पर चीन के साथ व्यापार को लेकर विवाद कुछ कम हो सकेगा.

वैश्विक बाजारों में आई तेजी का अनुसरण करते हुये घरेलू बाजारों में भी मंगलवार को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई. बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 350 अंक तक ऊंचा रहा. दवा कंपनी फाइजर की कोविड-19 की दवा के मामले में अच्छी प्रगति होने की रिपोर्ट आने पर कारोबारी धारणा में सुधार आया है. इसके साथ ही बाजार में विदेशी मुद्रा प्रवाह भी बना हुआ है.

मंगलवार को कारोबार की शुरुआत में 42,959.25 अंक के शीर्ष स्तर को छूने के बाद बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 216.15 अंक यानी 0.51 प्रतिशत बढ़कर 42,813.58 अंक पर पहुंच गया. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक भी कारोबार के शुरुआती दौर में 51.65 अंक यानी 0.41 प्रतिशत बढ़कर 12,512.70 अंक पर पहुंच गया. इससे पहले निफ्टी ने भी 12,557.05 अंक के उच्च स्तर को छुआ.

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक सबसे अधिक लाभ वाला शेयर रहा. इसमें करीब तीन प्रतिशत की बढ़त रही. इसके बाद ओएनजीसी, एचडीएफसी, लार्सन एण्ड टुब्रो, स्टेट बैंक, एचउीएफसी बैंक, इंडस इंड बैंक और बजाज फाइनेंस में भी लाभ रहा. वहीं दूसरी तरफ टेक महिन्द्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, नेस्ले इंडिया और मारुति के शेयर मूल्यों में गिरावट रही. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.23 प्रतिशत घटकर 41.88 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 724.02 अंक या 1.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,340.16 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 211.80 अंक या 1.78 प्रतिशत के लाभ के साथ 12,120.30 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के सभी शेयर लाभ में रहे.

जो बाइडेन की जीत का असर

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्ष में जाने के संकेतों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी आई. इसी तर्ज पर घरेलू बाजार भी करीब आठ माह के उच्चस्तर पर पहुंच गए हैं. निवेशक उम्मीद कर रहे कि फेडरल रिजर्व की मौजूदा नीतिगत बैठक के दौरान कुछ नए उपायों की घोषणा हो सकती है और अमेरिकी केंद्रीय बैंक नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा. कंपनियों के तिमाही नतीजे बेहतर रहने और विदेशी बाजारों से प्रवाह बढ़ने से बाजार का भरोसा आगे कायम रहेगा.

निवेशक उम्मीद कर रहे हैं कि बाइडेन के राष्ट्रपति बनने पर चीन के साथ व्यापार को लेकर विवाद कुछ कम हो सकेगा. विश्लेषकों का मानना है कि रिपब्लिकन के बहुमत वाली सीनेट ऊंचे करों और कड़े नियमनों जैसे उपायों को रोकेगी.

Bihar Election Results 2020: क्या तेजस्वी की तरह अखिलेश भी करिश्मा कर सकते हैं?

बिहार चुनाव: बिहार में हो नीतीश मुक्त सरकार,इसके लिए पटना में चिराग की पार्टी ने शुरू किया हवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
Digital Platforms: सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
Ration Price Hike: तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget