एक्सप्लोरर

Share Market: शेयर बाजार में लगातार तीन दिन छुट्टी, सोमवार को भी नहीं होगा कारोबार

Share Market Holiday: घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों की छुट्टी पड़ रही है. शनिवार और रविवार के बाद बीएसई और एनएसई पर सोमवार को भी कारोबार नहीं होगा...

घरेलू शेयर बाजार के लिए यह वीकेंड सामान्य से लंबा साबित होने वाला है. भारतीय शेयर बाजार अमूमन वीकेंड पर लगातार दो दिनों के लिए बंद रहते हैं, लेकिन इस बार लगातार तीन दिन बाजार में छुट्टी रहने वाली है.

छुट्टी से छोटा हुआ अगला सप्ताह

बीएसई और एनएसई जैसे प्रमुख शेयर बाजार आज 15 जून को शनिवार और 16 जून को रविवार के चलते बंद हैं. उसके बाद सोमवार 17 जून को घरेलू शेयर बाजार बकरीद की छुट्टी के चलते बंद रहने वाले हैं. इस तरह शेयर बाजारों में लगातार तीन दिनों की छुट्टी होने वाली है. अगले सप्ताह 5 दिनों के बजाय सिर्फ 4 दिन ही बाजार में कारोबार होने वाला है.

इन सभी सेगमेंट में नहीं होगा कारोबार

बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बकरीद के मौके पर घरेलू शेयर बाजार में इक्विटी सेगमेंट, डेरिवेटिव सेगमेंट, एसएलबी सेगमेंट समेत सभी सेगमेंट में कारोबार बंद रहने वाला है. एनएसई पर भी सभी सेगमेंट में कारोबार बंद रहेगा. दोनों प्रमुख बाजार बीएसई और एनएसई मंगलवार से सामान्य कारोबार के लिए खुलेंगे.

एमसीएक्स पर बंद रहेगा पहला सेशन

सोमवार को बीएसई और एनएसई जैसे स्टॉक एक्सचेंज के अलावा मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज पर भी कारोबार प्रभावित होगा. एमसीएक्स पर दी गई जानकारी के अनुसार, बकरीद के मौके पर सोमवार को पहले सेशन का कारोबार बंद रहेगा. हालांकि शाम 5 बजे से एमसीएक्स पर दूसरे सेशन का कारोबार होगा. 17 जून को ट्रेड सेटलमेंट भी बंद रहेगा.

पिछले साल से इस बार कम है छुट्टी

शेयर बाजार में बीत कुछ महीने के दौरान छुट्टियों की भरमार रही है. मार्च महीने में बाजार में तीन लॉन्ग वीकेंड देखने को मिले थे. वहीं चुनाव के चलते भी बाजार में एक दिन की छुट्टी रही थी. इस पूरे साल के दौरान शनिवार और रविवार को छोड़कर शेयर बाजार में कुल 14 दिनों की छुट्टी है, जो पिछले साल की तुलना में एक कम है. साल 2023 में शेयर बाजार में वीकेंड के अलावा 15 दिनों की छुट्टी रही थी.

ये भी पढ़ें: टीसीएस को करारा झटका, अमेरिकी कोर्ट ने लगाया 194 मिलियन डॉलर का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
Embed widget