एक्सप्लोरर

Share Market: छुट्टी से शुरुआत, मई महीने में कुल 10 दिन बंद रहने वाले हैं शेयर बाजार

Share Market Holiday: दो दिन बाद मई महीने की शुरुआत हो रही है और घरेलू शेयर बाजार के लिए यह शुरुआत छुट्टी के साथ हो रही है...

वित्त वर्ष 2024-25 का पहला महीना अब समाप्त होने वाला है. घरेलू शेयर बाजार में आज मिलाकर इस महीने अब सिर्फ दो दिनों का कारोबार बचा है. उसके बाद इसी सप्ताह नए महीने की शुरुआत हो जाएगी, जिसमें कई दिन शेयर बाजार बंद रहने वाले हैं.

महीने के पहले दिन ही छुट्टी

नया महीना 1 मई दिन बुधवार से शुरू हो रहा है. घरेलू शेयर बाजार के लिए नए महीने की शुरुआत ही छुट्टी के साथ हो रही है. अगले महीने के पहले दिन यानी 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर महाराष्ट्र में सार्वजनिक अवकाश रहता है. चूंकि दोनों प्रमुख घरेलू शेयर बाजार बीएसई और एनएसई मुंबई (महाराष्ट्र) बेस्ड हैं, दोनों बाजार 1 मई को बंद रहने वाले हैं.

इस कारण मनता है महाराष्ट्र दिवस

दरअसल महाराष्ट्र राज्य की स्थापना 1 मई को ही हुई थी. देश में राज्यों के भाषाई आधार पर गठन को मंजूरी मिलने के बाद 1 मई 1960 को महाराष्ट्र नए राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था. इस उपलक्ष्य में हर साल 1 मई को महाराष्ट्र स्थापना दिवस मनाया जाता है, जो महाराष्ट्र में सार्वजनिक अवकाश का दिन होता है. इस मौके पर न सिर्फ शेयर बाजार, बल्कि महाराष्ट्र में बैंक भी बंद रहने वाले हैं.

लोकसभा चुनाव के चलते छुट्टी

मई महीने में शेयर बाजार के लिए और भी छुट्टियां कतार में हैं. महीने के दौरान 20 तारीख (सोमवार) को भी घरेलू शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होने वाला है. मई महीने की यह दूसरी छुट्टी लोकसभा चुनाव के चलते है. मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटों पर आम चुनाव 2024 के पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान होने वाला है. ऐसे में उस दिन भी शेयर बाजार कारोबार के लिए बंद रहने वाले हैं.

महीने में टोटल 10 छुट्टियां

कुछ अपवादों को छोड़ दें तो शेयर बाजार हर सप्ताहांत पर बंद रहते हैं. सप्ताह में बाजार में सोमवार से शुक्रवार तक 5 दिनों का कारोबार होता है, जबकि शनिवार और रविवार को हर सप्ताह में दो दिनों की छुट्टी होती है. अगर वीकेंड की छुट्टियों को मिला दें तो मई महीने के दौरान घरेलू शेयर बाजार में कुल 10 छुट्टियां पड़ने वाली हैं. बाजार शनिवार के चलते 4 मई, 11 मई, 18 मई और 25 मई को बंद रहेगा, जबकि रविवार के चलते 5 मई, 12 मई, 19 मई और 26 मई को बाजार में कारोबार नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: अडानी की इस कंपनी को बड़ी फंडिंग, 8 ग्लोबल बैंकों से मिलेगी इतनी रकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब इंडियन ऑयल के पंप पर नहीं मिलेगा खाड़ी देशों का पेट्रोल-डीजल? आयात घटाएगी कंपनी
अब इंडियन ऑयल के पंप पर नहीं मिलेगा खाड़ी देशों का पेट्रोल-डीजल? आयात घटाएगी कंपनी
SpaceX और Tesla के विलय में जुटे एलन मस्क, होगा इतिहास का सबसे बड़ा मर्जर
SpaceX और Tesla के विलय में जुटे एलन मस्क, होगा इतिहास का सबसे बड़ा मर्जर
HDFC की गोपनीय जानकारी लीक, बैंक ने शुरू की जांच, क्या है मामला?
HDFC की गोपनीय जानकारी लीक, बैंक ने शुरू की जांच, क्या है मामला?
गोल्ड की तरह महंगा होगा तांबा! संकट गहराया, 16 साल में बनती है एक माइन
गोल्ड की तरह महंगा होगा तांबा! संकट गहराया, 16 साल में बनती है एक माइन

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
'...तो फिर जाएंगे हाई कोर्ट', सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका लगने के बाद करीबी का बयान
'...तो फिर जाएंगे हाई कोर्ट', सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका लगने के बाद करीबी का बयान
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
Embed widget