एक्सप्लोरर

Sensex, Nifty नई ऊंचाइयों पर, बैंक-आईटी शेयर चमके

शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दसवें दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 261 अंक उछलकर नये रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ. एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक और टीसीएस की अगुवाई में यह तेजी आयी.

मुंबई: शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दसवें दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 261 अंक उछलकर नये रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ. एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक और टीसीएस की अगुवाई में यह तेजी आयी. कारोबार की शुरुआत में नकारात्मक रुख के बावजूद 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरूआती गिरावट से उबरते हुए अंत में 260.98 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,437.78 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 48,486.24 अंक का उच्चस्तर और 48,215.60 अंक का निचला स्तर भी छुआ.

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 66.60 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 14,199.50 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 14,215.60 अंक तक चढ़ गया था. सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एक्सिस बैंक रहा. इसमें 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई. इसके अलावा एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, टीसीएस, एशियन पेंट्स, टाइटन, एचसीएल टेक और आईसीआईसीआई बैंक लाभ में रहे.

दूसरी तरफ, जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें ओएनजीसी, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं. रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘आज बाजार शुरूआती गिरावट से उबरते हुए मजबूत हुआ. मुख्य रूप से बैंक और आईटी कंपनियों की अगुवाई में यह तेजी आयी.

उन्होंने कहा कि कोविड-19 मामलों में सुधार के साथ जल्दी ही टीकाकरण शुरू होने तथा बेहतर आर्थिक आंकड़ों से बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा. टीसीएस के तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम से पहले आईटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली देखी गयी.

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई कंपोजिट, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी रही जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा. शुरूआती कारोबार में एशिया के अन्य बाजारों में मिला-जुला रुख रहा. इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.69 प्रतिशत मजबूत होकर 51.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Rate: अब और कितनी गिरेगी कीमत? आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें लेटेस्ट रेट
अब और कितनी गिरेगी कीमत? आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें लेटेस्ट रेट
SIP vs Lumpsum Investment: 1 लाख का निवेश: SIP बेहतर है या Lumpsum? मार्केट के इस दौर में कहां मिलेगा सबसे दमदार रिटर्न?
1 लाख का निवेश: SIP बेहतर है या Lumpsum? मार्केट के इस दौर में कहां मिलेगा सबसे दमदार रिटर्न?
Stock market holiday: क्या आज मुहर्रम पर शेयर बाजार में नहीं होगी ट्रेडिंग? क्या सच में 3 दिनों तक बंद रहेगा कारोबार
क्या आज मुहर्रम पर शेयर बाजार में नहीं होगी ट्रेडिंग? क्या सच में 3 दिनों तक बंद रहेगा कारोबार
LPG Rate Today: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पर आया बड़ा अपडेट, चेक करें आज का रेट
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पर आया बड़ा अपडेट, चेक करें आज का रेट

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Donald Trump Popularity: भारत में कितने लोग ट्रंप को पसंद करते हैं? प्यू रिसर्च की रिपोर्ट ने चौंकाया, आंकड़े देख सिर पीट लेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
भारत में कितने लोग ट्रंप को पसंद करते हैं? प्यू रिसर्च की रिपोर्ट ने चौंकाया, आंकड़े देख सिर पीट लेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
झारखंड: रामगढ़ में ट्रक और यात्री वाहन की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत, 1 की हालत नाजुक
झारखंड: रामगढ़ में ट्रक और यात्री वाहन की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत, 1 की हालत नाजुक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Vaibhav Sooryavanshi: ये लड़का तबाही मचाने आया है…वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू से पहले ऐलान, सोशल मीडिया पोस्ट से सनसनी
Vaibhav Sooryavanshi: ये लड़का तबाही मचाने आया है…वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू से पहले ऐलान, सोशल मीडिया पोस्ट से सनसनी
'बिना हमारी इजाजत के कोई...', होर्मुज पर ईरान की चेतावनी के बाद जहाजों ने बदला रास्ता, जानें कितने गुजरे
'बिना हमारी इजाजत के कोई...', होर्मुज पर ईरान की चेतावनी के बाद जहाजों ने बदला रास्ता, जानें कितने गुजरे
Ghabadkund BO Collection Day 6: मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने 6 दिन में वसूला 61 फीसदी बजट, बनी छठी सबसे बड़ी मराठी फिल्म
मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने 6 दिन में वसूला 61 फीसदी बजट, बनी छठी सबसे बड़ी मराठी फिल्म
UP Weather: यूपी में आज मिला-जुला रहेगा मौसम, आगरा-वाराणसी में बारिश तो लखनऊ समेत 38 जिलों में लू का अलर्ट
यूपी में आज मिला-जुला रहेगा मौसम, आगरा-वाराणसी में बारिश तो लखनऊ समेत 38 जिलों में लू का अलर्ट
घर की चौखट से ग्लोबल करियर तक, बेटियों के सपनों को नई उड़ान देगा ये सब्जेक्ट  
घर की चौखट से ग्लोबल करियर तक, बेटियों के सपनों को नई उड़ान देगा ये सब्जेक्ट  
Embed widget