एक्सप्लोरर

सावधान! शेयर मार्केट फ्रॉड का नया तरीका, प्रॉफिट दिलाने के नाम पर ठग लिए 1.15 करोड़ रुपये

Share Market Fraud: नोएडा से शेयर मार्केट फ्रॉड का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें प्रॉफिट की लालच में आकर एक बिजनेस के साथ 1.15 करोड़ रुपये का घोटाला हो गया.

Share Market Fraud: शेयर मार्केट के नाम पर फ्रॉड होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. एक ऐसा ही मामला अब नोएडा से सामने आया है, जिसमें शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर एक बिजनेसमैन से 1.15 करोड़ की ठगी हो गई है. उन्हें शेयर मार्केट में निवेश पर हाई रिटर्न का लालच दिखाकर कुछ फर्जी वेबसाइट्स का लिंक दिया गया था. 

निवेश के लिए ये लिंक्स किए गए शेयर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 44 में रहने वाले शख्स को 27 जनवरी को एक महिला का कॉल आया, जिसने अपना नाम ऋषिता बताया. महिला ने जैसे-तैसे उन्हें catalystgroupstar.com और pe.catamarketss.com के जरिए निवेश करने के लिए मना लिया. दोनों लिंक ने उन्हें दूसरे पोर्टल m.catamarketss.com पर रीडायरेक्ट कर दिया.

लगातार करते रहे इंवेस्टमेंट

पीड़ित शख्स ने शुरुआत में 31 जनवरी को अपनी बहन के अकाउंट से 1 लाख रुपये का निवेश किया. एक दिन बाद उन्हें 15,040 रुपये प्रॉफिट होने की खबर मिली. उन्होंने ये पैसे निकाल लिए. अब स्कीम पर उनका भरोसा और बढ़ गया. वह इस प्रॉफिट से इतने उत्साहित हुए कि फरवरी तक लगातार इस स्कीम में लगातार निवेश करते रहे. ऋषिता के बताए गए निर्देशों के आधार पर उन्होंने अलग-अलग अकाउंट्स में कुल 65 लाख रुपये का निवेश किया. उन्हें भरोसा दिलाया गया कि उनका इंवेस्टमेंट बढ़कर 1.9 करोड़ रुपये हो गया है. 

हर बार बहाने से मांगे जाने लगे पैसे

हालांकि, इस पैसे को निकालने के लिए उन्हें पहले 31.6 लाख रुपये का भुगतान टैक्स के रूप में करने के लिए कहा गया. उन्होंने मार्च महीने की शुरुआत में ये पैसे भी जमा कर दिए. इसके बाद जालसाजों ने 24 घंटे के भीतर फंड रिलीज करने के नाम पर 'कन्वर्जन चार्ज' के रूप में अलग से 18.6 लाख रुपये मांगे. पेमेंट करने के बावजूद न ही उन्हें अपना इंवेस्टमेंट अमाउंट मिला और न ही प्रॉफिट अमाउंट मिला. इसके बदले, धोखेबाजों ने उनसे 40 लाख रुपये और मांगे. अब उन्हें शक होने लगा कि उनके साथ कुछ गलत हुआ है. 

आगे की जांच जारी

इसके बाद उन्होंने बिना एक मिनट देर किए नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो और साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) (फ्रॉड) और 319(2) (पहचान बताकर फ्रॉड) और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. अधिकारी अब मामले की जांच कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:

अब भारत से न्यूजीलैंड जाने में नहीं लगेंगे 17 घंटे, दोनों देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट चलाने की तैयारी जोरो पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 साल का सूखा खत्म! भारत-न्यूजीलैंड ने तैयार किया 'विजन 2030', 35000 करोड़ का होगा ट्रेड, क्या समझौते हुए?
40 साल का सूखा खत्म! भारत-न्यूजीलैंड ने तैयार किया 'विजन 2030', 35000 करोड़ का होगा ट्रेड, क्या समझौते हुए?
Mutual Fund SIP: 1 साल में 83% तक का मुनाफा! विदेशी बाजारों में छप्परफाड़ रिटर्न, इन देशों में भारतीय निवेशकों की चमकी किस्मत
1 साल में 83% तक का मुनाफा! विदेशी बाजारों में छप्परफाड़ रिटर्न, इन देशों में भारतीय निवेशकों की चमकी किस्मत
Gold Silver Price Today: सोना और चांदी दोनों हुए सस्ते, जानें आज आपके शहर में क्या है 18K, 22K, 24K का रेट
Gold Silver Price Today: सोना और चांदी दोनों हुए सस्ते, जानें आज आपके शहर में क्या है 18K, 22K, 24K का रेट
Bank Holiday Today: आज 11 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? यहां से दूर होगा कंफ्यूजन
Bank Holiday Today: आज 11 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? यहां से दूर होगा कंफ्यूजन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget