एक्सप्लोरर

क्यों पाकिस्तान के साथ जंग के समय में भी डटकर खड़ा है भारतीय शेयर बाजार? ये हैं 3 बड़ी वजहें

Share Market: पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच भले ही भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव है, लेकिन कोई बहुत बड़ी गिरावट नहीं है. इसकी कई वजहों में से एक है भारत की सेना पर निवेशकों का भरोसा.

Share Market: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों ने हलचल मचा दी है. ऐसे में आज सुबह ट्रेडिंग सेशन की शुरुआत टेंशन के माहौल के बीच हुई. शुरुआती कारोबार में ही भारी बिकवाली देखी गई. सेंसेक्स खुलने के कुछ ही मिनटों में 500 अंक से ज्यादा फिसल गया और निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिली. सुबह 9:48 बजे के आसपास सेंसेक्स 630 से ज्यादा अंक गिर चुका था और निफ्टी 24,000 से थोड़ा ऊपर कारोबार कर रहा था. 

बाजार में भले ही आज उतार-चढ़ाव है, लेकिन कोई बहुत बड़ी गिरावट नहीं आई है. इसके पीछे 3 बड़ी वजहें हैं- 

भारतीय सेना की ताकत पर है अटूट विश्वास

भारत और पाकिस्तान के बीच हमले की खबरों से भले ही निवेशक डरे हुए हैं, लेकिन भारत की मजबूत सैन्य कार्रवाई से राहत भी महसूस कर रहे हैं. इंडियाटुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा है, आमतौर पर इस तरह की परिस्थितियों में बाजार को नुकसान पहुंचता है, लेकिन पाकिस्तान के साथ जंग में भारत की काबिलियत ने बहुत लंबे समय तक संघर्ष बने रहने की आशंकाओं को सीमित कर दिया है. भारत और पाकिस्तान के बीच जंग को लेकर निवेशकों को लगता है कि इसमें भारत का ही पलड़ा भारी है. 

तेजी से आगे बढ़ रही भारत की अर्थव्यवस्था

भारत की अर्थव्यवस्था तेजी के साथ आगे बढ़ रही है. ब्याज दरें कम हो रही हैं, महंगाई काबू में है. हाल ही में कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स की एक रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि आने वाले महीनों में भले ही चीन और अमेरिका जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के मंदी की चपेट में आने की संभावना है, भले ही दुनिया की इकोनॉमिक ग्रोथ में कमी आने वाली है, लेकिन इस दौरान भारत तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में अपने पोजीशन को बरकरार रखने में कामयाब हो सकता है. इसी के साथ, वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अप्रैल 2025 में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की दी गई जानकारी के मुताबिक, 2025 में भारत की जीडीपी जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगी. 

भारत की इकोनॉमी पर निवेशकों को भरोसा

भारतीय बाजार को लेकर विदेशी निवेशक भी कॉन्फिडेंट बने हुए हैं और इसी का नतीजा है कि पिछले सोलह कारोबारी सत्रों में विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटी में पैसा लगाना जारी रखा है, जो यह दिखाता है कि भारत की इकोनॉमी को लेकर उनमें कितना गहरा भरोसा है और यही वजह है कि बाजार में कोई बड़ी गिरावट नहीं आई है. विजयकुमार आगे कहते हैं, निवेशकों को घबराकर बाजार से बाहर नहीं निकलना चाहिए. बाजार में अपना निवेश रहने दें, स्थिति पर नजर रखें और धूल जमने तक का इंतजार करें. 

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान की धमकी के बीच जानें किस देश के पास है सबसे महंगा परमाणु बम, इसकी ताकत का नहीं लगा सकेंगे अंदाजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget