एक्सप्लोरर

शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स में 1,115 अंक की भारी गिरावट, निफ्टी 10,800 अंक पर आया

शेयर बाजार में गुरूवार को भारी गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स में 1,115 अंकों की गिरावट दर्ज की गई वहीं निफ्टी भी 326 अंरच चूचरप 10,805 पर बंद हुआ.

मुंबई: शेयर बाजारों में गुरूवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा. वैश्विक बाजारों में बिकवाली के बीच यहां भी सेंसेक्स में 1,115 अंक की भारी गिरावट दर्ज की गई.

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कमजोर रुख के साथ खुलने के बाद और नीचे गया. अंत में यह 1,114.82 अंक या 2.96 प्रतिशत के नुकसान से 36,553.60 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 326.30 अंक या 2.93 प्रतिशत टूटकर 10,805.55 अंक रह गया.

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर को छोड़कर अन्य सभी में गिरावट देखने को मिली. इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे अधिक सात प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई. बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, टीसीएस और टाटा स्टील में भी गिरावट रही. कारोबारियों ने कहा कि अर्थव्यवस्था के पुनरोद्धार को लेकर चिंता तथा केंद्रीय बैंकों की ओर से ताजा प्रोत्साहनों के अभाव में वैश्विक बाजारों में बिकवाली का सिलसिला चला.

इसके अलावा कई अर्थव्यवस्थाओं में कोविड-19 कर दूसरा दौर शुरू होने की आशंका से भी धारणा प्रभावित हुई. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 32 पैसे टूटकर 73.89 रपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.22 प्रतिशत के नुकसान से 41.68 डॉलर प्रति बैरल पर बोला गया.

बता दें कि बुधवार को सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले थे. सुबह 9.17 बजे सेंसेक्स 297.09 अंक यानी 0.79 फीसदी ऊपर 38031.17 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 0.73 फीसदी यानी 81.95 अंकों की बढ़त के साथ 11235.60 के स्तर पर था. बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक बिकवाली के कारण शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज
मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget