एक्सप्लोरर

Share Market Closing 1 June: मुनाफावसूली कर रहे निवेशक, दूसरे दिन भी गिरा बाजार, 18500 अंक से उतरा निफ्टी

Share Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है. इन्वेस्टर्स घरेलू बाजार में दो दिनों से मुनाफावसूली करने में लगे हुए हैं...

Share Market Closing on 1 June: वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के बीच गुरुवार को भारतीय बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली. घरेलू शेयर बाजार में 2 दिनों से मुनाफावसूली देखने को मिल रही है, जिसके चलते आज का कारोबार समाप्त होने के बाद दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) में गिरावट दर्ज की गई.

इतना गिरा सेंसेक्स

कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 193.70 अंक यानी 0.31 फीसदी कमजोर होकर 62,428.54 अंक पर बंद हुआ. इसने आज कारोबार की शुरुआत हल्की तेजी के साथ 62,736.47 अंक पर की थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में गिरावट का शिकार हो गया था. कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 62,359 अंक तक गिर गया था. इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स बढ़त के साथ 62,969.13 अंक पर बंद हुआ था.

इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स करीब 350 अंक गिरकर 62,622 अंक पर बंद हुआ था. इससे पहले घरेलू बाजार में लगातार चार दिनों से तेजी देखी जा रही थी. मंगलवार को सेंसेक्स ने 62,970 अंक के पास पहुंचने में सफलता प्राप्त की थी, जो पिछले पांच महीने का इसका सबसे उच्च स्तर था.

निफ्टी को इतना नुकसान

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी करीब 50 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 18,485 अंक के पास बंद हुआ. निफ्टी बुधवार को करीब 100 अंक गिरकर 18,523 अंक पर बंद हुआ था. इसने मंगलवार को ही 18,500 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार किया था, लेकिन 2 ही दिन में फिर से नीचे आ गया.

लुढ़क गए ये बड़े शेयर

आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 13 को नुकसान उठाना पड़ा, जबकि 17 कंपनियों के शेयर मजबूत होकर बंद हुए. भारती एयरटेल में सबसे ज्यादा करीब 3.65 फीसदी की गिरावट आई. कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर भी 3 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में रहा. आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी को 1-1 फीसदी से ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा. दूसरी ओर टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और सन फार्मा जैसे शेयरों में 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई.

ये भी पढ़ें: 1000 अरब डॉलर की वैल्यू, 5 सालों में इन 8 कंपनियों ने हासिल किया मुकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?
अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget