एक्सप्लोरर

2000 रुपये तक के डेबिट-क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर सर्विस टैक्स खत्म

नई दिल्ली: कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक और बड़ा ऐलान किया है. अब 2,000 रुपये तक की कोई वस्तु या सर्विस का पेमेंट अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से करने पर आपको सर्विस टैक्स नहीं देना होगा. फिलहाल तक आप इन ट्रांजेक्शन पर 15 फीसदी सर्विस टैक्स देते रहे हैं. ये नया नियम आज यानी गुरुवार से तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. यह ऐलान कैशलेस इकॉनमी यानी नकदीरहित लेन-देन की कड़ी में उठाया कदम है. इसके लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली की ओर से संसद में एक अधिसूचित प्रस्ताव पेश किया गया है.

पीएम नरेंद्र मोदी के 8 नवंबर को नोटबंदी के ऐलान के बाद बाद कैश संकट को देखते हुए सरकार ने 31 दिसंबर तक डेबिट कार्ड के इस्तेमाल पर सर्विस चार्ज नहीं लगाने का ऐलान किया था. डेबिट और क्रेडिट कार्ड से 2000 रुपये तक के लेन-देन पर किसी प्रकार का सर्विस टैक्स नहीं लगाने का फैसला 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद करने के बाद कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है. फिलहाल सरकार ने कहा कि देश में बैंकों की ओर से 31 मार्च तक करीब 10 लाख अतिरिक्त पीओएस टर्मिनल लगाये जायेंगे.

500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों का चलन बंद करने के बाद से बैंकों और एटीएम से कैश निकालने में भारी परेशानी हो रही है. लोगों की इस परेशानी को देखते हुए सरकार ने डेबिट और क्रेडिट कार्ड से 2000 रुपये तक के लेन-देन को सर्विस टैक्स फ्री करने का फैसला किया है. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक वॉलेट जैसे पेटीएम से भुगतान की सीमा भी बढ़ाई. ई वॉलेट से पेमेंट की सीमा 10 हजार से 20 हजार रुपए की जा चुकी है.

निश्चित तौर पर सरकार के इस कदम से देश में कैशलेस डिजिटल भुगतान की प्रक्रिया को बढ़ावा मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
ओला-उबर जैसी कैब और रेंटल सेवाएं होंगी सस्ती! 5% GST का रखा गया प्रस्ताव
ओला-उबर जैसी कैब और रेंटल सेवाएं होंगी सस्ती! 5% GST का रखा गया प्रस्ताव
Cheapest Cloth Markets: दिल्ली के 5 बाजार, जहां सस्ते में मिलते हैं लेडीज और जेंट्स के कपड़े
दिल्ली के 5 बाजार, जहां सस्ते में मिलते हैं लेडीज और जेंट्स के कपड़े
मस्क के एक ट्वीट से बाज़ार में हड़कंप, रिलायंस के शेयर टूटे, 40000 करोड़ स्वाहा
मस्क के एक ट्वीट से बाज़ार में हड़कंप, रिलायंस के शेयर टूटे, 40000 करोड़ स्वाहा

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget