एक्सप्लोरर

Sensex Market Cap: टॉप-10 कंपनियों का मार्केट कैप 3.91 लाख करोड़ रुपये घटा, TCS- रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान

Sensex Market Cap Down: बीते हफ्ते सेंसेक्स की 10 कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आई है. हफ्तेभर के कारोबार के बाद एमकैप में 3.91 लाख करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई है.

Sensex Market Cap: शेयर मार्केट में निवेशकों को लगातार नुकसान हो रहा है. बाजार में पिछले हफ्ते भी जोरदारी बिकवाली हावी रही है. बीते हफ्ते सेंसेक्स की 10 कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आई है. हफ्तेभर के कारोबार के बाद एमकैप में 3.91 लाख करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई है. इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान TCS और रिलायंस इंडस्ट्रीज को उठाना पड़ा है. 

कितना फिसला सेंसेक्स-निफ्टी?
आपको बता दें बीते हफ्ते के कारोबार के बाद सेंसेक्स 2,943.02 अंक या 5.42 फीसदी नीचे आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी की बात करें तो इसमें 908.30 अंक या 5.61 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. 

केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में इजाफा किया
इसके अलावा ग्लोबल मार्केट की बात करें तो केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी, विदेशी कोषों की निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की वजह से बाजार में बिकवाली का सिलसिला पिछले कई सत्रों से लगातार जारी है.

कितना गिरा मार्केट कैप?
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 3,91,620.01 करोड़ रुपये नीचे घट गया.

कितना फिसला TCS-RIL का मार्केट कैप?
समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 1,01,026.4 करोड़ रुपये घटकर 11,30,372.45 करोड़ रुपये पर आ गया. इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 84,352.76 करोड़ रुपये घटकर 17,51,686.52 करोड़ रुपये रह गई.

LIC और इंफोसिस का भी गिरा एमकैप
इन्फोसिस का मूल्यांकन 37,656.62 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,83,846.01 करोड़ रुपये और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का 34,787.49 करोड़ रुपये के घाटे के साथ 4,14,097.60 करोड़ रुपये रह गया.

HDFC भी फिसला
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की बाजार हैसियत 33,507.66 करोड़ रुपये घटकर 7,16,373.13 करोड़ रुपये और एचडीएफसी (HDFC) की 22,977.51 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 3,72,442.63 करोड़ रुपये रह गई.

इन कंपनियों का भी घटा मार्केट कैप
ICICI Bank के मार्केट कैप में 22,203.69 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,78,540.58 करोड़ रुपये पर आ गया. हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का मूल्यांकन 20,535.43 करोड़ रुपये घटकर 4,96,351.15 करोड़ रुपये रह गया. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की बाजार हैसियत 18,563.19 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 3,93,575.37 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल की 16,009.26 करोड़ रुपये घटकर 3,53,604.18 करोड़ रुपये रह गई.

टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट
इसके अलावा टॉप-10 कंपनियों की बात करें तो इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही. इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवीर, आईसीआईसीआई बैंक, एलआईसी, एसबीआई, एचडीएफसी तथा भारती एयरटेल का स्थान रहा.

यह भी पढ़ें:
Railway Rules: रेलवे ने बड़ी संख्या में ट्रेनों को किया कैंसिल, इन रद्द ट्रेनों का रिफंड लेने के लिए फॉलो करें ये प्रोसेस

FD Rates Hike: यस बैंक ने भी FD की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की, जानें अब लेटेस्ट रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, इनकी जगह क्या आएगा?
बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, इनकी जगह क्या आएगा?
अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक
अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक
भारत में प्लास्टिक के नोट लाने की तैयारी पूरी, RBI का बड़ा कदम, पॉलीमर शीट का ग्लोबल EOI जारी
भारत में प्लास्टिक के नोट लाने की तैयारी पूरी, RBI का बड़ा कदम, पॉलीमर शीट का ग्लोबल EOI जारी
RBI Rule: जब्त जमीनों-मकानों पर आरबीआई का हंटर, बैंकों के लिए बनाया नया नियम, आप पर क्या होगा असर?
जब्त जमीनों-मकानों पर आरबीआई का हंटर, बैंकों के लिए बनाया नया नियम, आप पर क्या होगा असर?

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget