एक्सप्लोरर

Share Market: सेंसेक्स ने भरी 1300 अंकों की उड़ान, जानिए यकायक कैसे उड़ने लगा शेयर मार्केट

BSE and NSE: बजट के चलते फैली निराशा शुक्रवार को ऐसी दूर हुई कि सेंसेक्स और निफ्टी ने आसमान छू लिया. निवेशकों की संपत्ति लगभग 7 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है.

BSE and NSE: शेयर मार्केट के लिए शुक्रवार का दिन शानदार रहा है. बजट के दिन से ही जारी गिरावट का दौर आज खत्म हुआ और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी ऑलटाइम हाई को छूने में सफल रहा है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स भी 1292 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ है. निफ्टी 428 अंकों के उछाल के साथ 24,834 प्वॉइंट पर बंद हुआ है. निवेशकों की संपत्ति लगभग 7 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है. साथ ही बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 456.90 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ है. इस जोरदार बढ़त के तीन मुख्य कारण बताए जा रहे हैं. 

बजट से मिले झटके का असर हुआ खत्म

सेंसेक्स ने शुक्रवार को अपना इंट्रा डे हाई 81,427.2 प्वॉइंट और निफ्टी ने भी 24,861 प्वॉइंट छुआ है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.91 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.14 फीसदी ऊपर गया है. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इसका पहला कारण बजट से आए झटके का असर खत्म होना है. पहले चुनाव, फिर सरकार गठन और उसके बाद आए बजट के चलते निवेशक आशंकित थे. अब आशंका के बादल छट गए हैं. निवेशक दोबारा से शेयर मार्केट में उत्साह दिखा रहे हैं. 

आईटी स्टॉक्स में आ रही तेजी 

निफ्टी आईटी इंडेक्स ने भी 2.54 फीसदी का उछाल मारते हुए आज अपना नया इंट्रा डे हाई 41,073.65 बनाया है. अमेरिका के बेहतर जीडीपी डेटा के चलते भारतीय आईटी कंपनियों के बाजार में सुधार की उम्म्मीद भी जाग गई है. ऐसा माना जा रहा है कि बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस सेक्टर द्वारा आईटी खर्च में बढ़ोतरी की जाएगी. आईटी कंपनियों को सबसे ज्यादा पैसा इन्हीं सेक्टर से आता है. कई ग्लोबल बैंकों ने भी डिजिटल विस्तार की इच्छा जताई है. हालांकि, अमेरिकी बैंकों के डेटा से पता चला है कि वहां आईटी खर्चे फिलहाल नहीं बढ़ने वाले हैं. 

निफ्टी मेटल इंडेक्स ने भी भरी उड़ान 

उधर, निफ्टी मेटल इंडेक्स ने भी शुक्रवार को 3.23 फीसदी की उड़ान भरी और अपना इंट्रा डे हाई 9,443.65 प्वॉइंट छुआ है. अडानी, जिंदल स्टील और जेएसडब्लू स्टील के स्टॉक ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. बाजार विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि निफ्टी 24,550 से 24,600 प्वॉइंट के बीच रह सकता है. हालांकि, निवेशकों को इस ऊंचे लेवल को लेकर सतर्क भी रहना होगा.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें 

iPhone Rate: हुर्रे..सस्ते हुए आईफोन, एप्पल ने एक झटके में घटाए हजारों रुपये, प्रो-मॉडल के दाम भी कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 साल तक हर महीने 17500 रुपए दे रही यूपी सरकार, शुरू करें अपना स्टार्टअप
1 साल तक हर महीने 17500 रुपए दे रही यूपी सरकार, शुरू करें अपना स्टार्टअप
दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार
जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका
जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget