एक्सप्लोरर

Stock Market: निवेश करने वालों के लिए राहत की खबर, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा उछला

सोमवार को बंबई शेयर बाजार के संवेदी सूचकांक में 400 से ज्यादा अंको की बढ़ोतरी हुई. इससे रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी को फायदा हुआ है.

मुंबई: कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच शेयर बाज़ार में निवेश करने वालों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है. वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और विदेशी मुद्रा प्रवाह बढ़ने से मुंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सोमवार को 400 से ज्यादा अंक बढ़ा. मुंबई शेयर बाजार के संवेदी सूचकांक में बढ़ोतरी से रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है.

कारोबार की शुरुआत में 35,170.08 अंक की ऊंचाई छूने के बाद 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 421.66 अंक यानी 1.21 प्रतिशत बढ़कर 35,153.39 अंक पर रहा. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एकसचेंज का निफ्टी 122.95 अंक यानी 1.20 प्रतिशत बढ़कर 10,367.35 अंक पर पहुंच गया.

बजाज फिनसर्व को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व सात प्रतिशत वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा. इसके बाद बजाज फाइनेंस, बजाज आटो, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में भी बढ़त दर्ज की गई. वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर दो प्रतिशत बढ़कर 1,804.10 रुपये की रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया.

इसके विपरीत टीसीएस, ओएनजीसी, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट का रुख रहा. इससे पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 523.68 अंक यानी 1.53 प्रतिशत बढ़कर 34,731.73 अंक और निफ्टी 152.75 अंक यानी 1.51 प्रतिशत बढ़कर 10,244.40 अंक पर बंद हुआ था. विश्लेषकों के मुताबिक कुछ खास शेयरों में आकर्षण के साथ ही विदेशी मुद्रा का ताजा प्रवाह होने से कारोबारी धारणा में सुधार रहा. वैश्विक बाजारों में शंघाई, सिओल और टोक्यों शेयर बाजारों में भी शुरुआत मजबूती के साथ हुई.

यह भी पढ़ें- 

मोदी को निशाने पर लेते हुए मनमोहन ने कहा, 'प्रधानमंत्री अपने बयान से चीन के रुख को ताकत नहीं दें'

चीनी सामान पर नकेल कसने की तैयारी में सरकार, 250 से ज्यादा सामानों पर बढ़ सकता है टैक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रॉकेट की स्पीड से भाग रहा है सोना, 1.51 लाख के पार, जानें चांदी का क्या है हाल?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा है सोना, 1.51 लाख के पार, जानें चांदी का क्या है हाल?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान
साल के आखिर तक 6000 डॉलर का हो जाएगा सोना, जानें कितने में मिलेगा 10 ग्राम?
साल के आखिर तक 6000 डॉलर का हो जाएगा सोना, जानें कितने में मिलेगा 10 ग्राम?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget