एक्सप्लोरर

बाजार में हरियालीः सेंसेक्स 222 अंक चढ़कर 30,600 के ऊपर, निफ्टी 9000 के करीब बंद

गिरावट के साथ खुलने के बावजूद शेयर बाजार ने वीकली एक्सपायरी बढ़त के साथ दी है. आज सेंसेक्स 220 अंकों से ज्यादा उछलकर बंद हुआ है.

नई दिल्लीः आज बाजार की शुरुआत तो गिरावट के साथ ही हुई थी लेकिन दिन के कारोबार में इसने अच्छी तेजी हासिल की और स्टॉक मार्केट फिर बढ़त के हरे निशान के साथ ही बंद हुआ. निफ्टी ने तेजी के दम पर आज 9000 के ऊपर कारोबार दिखाया था. इसके अलावा आज वीकली एक्सपायरी थी और ये भी तेजी के साथ ही हुई है. शेयर बाजार में आज निवेशकों के अच्छे सेंटीमेंट का असर ट्रेडिंग पर दिखा और कारोबार में उछाल रहा.

कैसे बंद हुआ बाजार आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 222.80 अंक यानी 0.73 फीसदी की उछाल के साथ 30602.61 पर बंद हुआ और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 67.50 अंक यानी 0.76 फीसदी की तेजी के साथ 8992.80 पर बंद हुआ है.

बैंक निफ्टी की शानदार तेजी बैंक निफ्टी की शानदार तेजी के दम पर आज शेयर बाजार को सहारा मिला और इसमें आज बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत होने के बावजूद दिन भर में अच्छी ट्रेडिंग दिखाई. 343 अंकों की शानदार उछाल के साथ बैंक निफ्टी ने 1.80 फीसदी की तेजी दिखाई और ये 19400 पर जाकर बंद होने में कामयाब रहा है.

निफ्टी की चाल आज के कारोबार के दौरान निफ्टी ने अच्छे गेन हासिल किए और आज के कारोबार में निफ्टी के 50 में से 35 शेयर तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहे. 15 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार देखा गया. निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरो में एनटीपीसी का शेयर 6.90 फीसदी की तेजी पर बंद हुआ. वेदांता 5.15 फीसदी के उछाल पर बंद हुआ. हिंडाल्को 5.13 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 4.73 फीसदी और टाइटन 4.20 फीसदी की बढ़त पर बंद हुआ.

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में आज एचसीएल टेक 3.96 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ. वहीं टेक महिंद्रा 3.79 फीसदी, कोटक बैंक 3.30 फीसदी, भारती एयरटेल 2.06 फीसदी और भारती एयरटेल 1.96 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ.

बाजार की बड़ी बातें वीकली एक्सपायरी के दिन आज शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ. निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ. मिडकैप इंडेक्स में शानदार तेजी देखी गई और ये 1.81 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ. बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ. बैंक, मेटल, ऑटो, रियल्टी और एनर्जी शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ.

ये भी पढ़ें दुनिया को 1930 की महामंदी के बाद सबसे बड़ी मंदी का सामना करना है- गीता गोपीनाथन हेल्थ और थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम चुकाने की मोहलत 15 मई तक बढ़ी, पॉलिसीधारकों को राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 Fuel: सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
E20: एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget