एक्सप्लोरर

ग्लोबल संकेतों और तिमाही नतीजों के आधार पर बाजार में आएगी तेजी-मंदी, जानें कितना बढ़ेगा Sensex-Nifty?

Quarterly Result: शेयर बाजार में अगले हफ्ते भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. ग्लोबल संकेतों (Global cues) और कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजों से शेयर बाजार की दिशा तय होगी.

Stock Market: शेयर बाजार में अगले हफ्ते भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. ग्लोबल संकेतों (Global cues) और कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजों से शेयर बाजार की दिशा तय होगी. मार्केट एक्सपर्ट ने इस बारे में राय दी है. ग्लोबल मार्केट से आ रहे पॉजिटिव संकेतों की वजह से बाजार में तेजी की उम्मीद की जा रही है. 

जानें क्या है एक्सपर्ट की राय?
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) का रुख तथा अमेरिका और चीन के मुद्रास्फीति के आंकड़े बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेंगे. बीते सप्ताह कम कारोबारी सत्रों के बाद अगले सप्ताह की शुरुआत नए सिरे से होगी. वैश्विक स्तर पर संकेतक अभी सकारात्मक हैं.’’ मीणा ने कहा कि बाजार में उच्चस्तर पर बिकवाली का दबाव रहेगा.

12 नवंबर को आएंगे IIP के आंकड़े
उन्होंने कहा कि बाजार की निगाह वैश्विक वृहद आंकड़ों पर रहेगी. 10 नवंबर को अमेरिकी तथा चीन के मुद्रास्फीति के आंकड़े आने हैं. इसी तरह 12 नवंबर को घरेलू औद्योगिक उत्पादन (IIP) के आंकड़े आएंगे.

इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे
उन्होंने कहा कि बाजार में अब दूसरी तिमाही के नतीजों का अंतिम चरण शुरू होने जा रहा है. ऐसे में कुछ विशेष शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. सप्ताह के दौरान मुथूट फाइनेंस, ब्रिटानिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा के तिमाही नतीजे आएंगे.

BHEL, ONGC के भी आएंगे रिजल्ट
रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह भागीदारों की निगाह वृहद आर्थिक आंकड़ों आईआईपी तथा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति  पर रहेगी.’’ सप्ताह के दौरान भेल, आईजीएल, ओएनजीसी और टाटा स्टील के तिमाही नतीजे भी आने हैं.

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 760.69 अंक या 1.28 फीसदी के लाभ में रहा है. सैमको सिक्योरिटीज में इक्विटी शोध प्रमुख येशा शाह ने कहा, ‘‘अमेरिका और चीन के मुद्रास्फीति के आंकड़े वैश्विक बाजारों को प्रभावित करेंगे. यहीं नहीं दलाल-स्ट्रीट के निवेशकों की भी घरेलू मुद्रास्फीति पर निगाह रहेगी.’’ शाह ने कहा कि बीते सप्ताह बाजार में जो उतार-चढ़ाव रहा था, वह सिलसिला इस हफ्ते भी कायम रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: 

Jandhan Account: जनधन खाताधारकों को मिलते हैं कई खास फायदे, सरकार देती है 1.3 लाख रुपये, जानें कैसे और कब मिलता है पैसा?

खुशखबरी! सफर करना हो गया सस्ता, बस से सफर करने पर देना होगा कम किराया, सरकार ने घटाए रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सब्जियों और राशन के बढ़े दाम, जून में 4.38 प्रतिशत पहुंची खुदरा महंगाई, आंकड़े डराने लगे
सब्जियों और राशन के बढ़े दाम, जून में 4.38 प्रतिशत पहुंची खुदरा महंगाई, आंकड़े डराने लगे
हॉर्मुज पर जो गलती पहले हुई, अब नहीं होगी! संकट से निपटने को भारत का प्लान तैयार, तेल-LPG पर भी अपडेट
हॉर्मुज पर जो गलती पहले हुई, अब नहीं होगी! संकट से निपटने को भारत का प्लान तैयार, तेल-LPG पर भी अपडेट
FIFA World Cup 2026: मैदान से नहीं, ऐसे बरसता है फुटबॉलर्स पर अरबों रुपया! ये हैं सबसे अमीर खिलाड़ी, कमाई का राज जानें?
FIFA World Cup 2026: मैदान से नहीं, ऐसे बरसता है फुटबॉलर्स पर अरबों रुपया! ये हैं सबसे अमीर खिलाड़ी, कमाई का राज जानें?
India Russian Oil Import: भारत ने रूस से मंगवा लिया रिकॉर्ड तोड़ कच्चा तेल, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? समझें इसके मायने
India Russian Oil Import: भारत ने रूस से मंगवा लिया रिकॉर्ड तोड़ कच्चा तेल, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? समझें इसके मायने

वीडियोज

Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget