एक्सप्लोरर

क्या बड़े बैंकों में FD कराना है घाटे का सौदा? ब्याज दरों का अंतर समझें

सीनियर सिटीजन के लिए FD पर बड़े बैंकों के मुकाबले छोटे बैंक ज्यादा ब्याज दे रहे हैं. कुछ बैंकों में ब्याज दर 8.50 प्रतिशत तक पहुंच रही है. निवेश से पहले बैंक की शर्तें और FD की अवधि जरूर जांचें.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • छोटे बैंक वरिष्ठ नागरिकों को FD पर 8.50% तक ब्याज.
  • बड़े बैंक (HDFC, ICICI) दे रहे 6.95% तक FD ब्याज.
  • FD चुनने से पहले ब्याज, शर्तें और बीमा अवश्य जांचें.

बड़े बैंकों में पैसा रखना सुरक्षित विकल्प माना जाता है, लेकिन ज्यादा ब्याज की तलाश करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए छोटे बैंक बेहतर रिटर्न दे सकते हैं.

अक्तूबर साल 2026 में कुछ बैंक चुनिंदा अवधि की FD पर 8.50 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं.

HDFC और ICICI बैंक की FD दरें कितनी हैं?

फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD आज भी वरिष्ठ नागरिकों के बीच बचत का लोकप्रिय विकल्प है. इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का सीधा असर नहीं पड़ता और पहले से तय ब्याज के आधार पर रिटर्न मिलता है. हाल ही में उपलब्ध जानकारी के आधार पर, HDFC बैंक और ICICI बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को एक साल की FD पर करीब 6.75 प्रतिशत और तीन साल की अवधि पर करीब 6.95 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है. पांच साल के लिए दोनों बैंकों की दर करीब 6.90 प्रतिशत बताई गई है.

हालांकि, इन दरों की तुलना छोटे प्राइवेट और स्मॉल फाइनेंस बैंकों से करने पर तस्वीर काफी अलग दिखाई देती है. कुछ छोटे बैंक लंबी अवधि या खास टेन्योर पर 7.5 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं.

छोटे बैंक दे रहे हैं ज्यादा ब्याज

ताजा उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार DCB बैंक वरिष्ठ नागरिकों को पांच साल की FD पर 8 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है. बंधन बैंक में कुछ अवधियों पर दर 7.50 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत तक है, जबकि SBM बैंक की अधिकतम दर 8.15 प्रतिशत तक पहुंचती है. YES बैंक और IndusInd बैंक भी कुछ चुनिंदा अवधि पर 7.75 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं.

वहीं जना स्मोल फाइंनेंस की कुछ FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 8.30% तक ब्याज मिल सकता है। इससे भी ज्यादा दर सुर्योदय स्मोल फाइंनेंस की कुछ पांच साल की FD में 8.50 प्रतिशत तक बताई गई है.

ज्यादा ब्याज देखकर तुरंत निवेश न करें

FD चुनते समय केवल ब्याज दर को आधार बनाना सही नहीं होगा. निवेश से पहले बैंक की शर्तें, FD की अवधि, समय से पहले पैसा निकालने पर लगने वाला शुल्क और जमा बीमा जैसी चीजों को भी देखना जरूरी है. खासकर बड़ी रकम निवेश करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को अलग-अलग बैंकों की तुलना करनी चाहिए.

यानी अगर प्राथमिकता ज्यादा रिटर्न है तो छोटे बैंक आकर्षक विकल्प हो सकते हैं, जबकि HDFC बैंक और ICICI बैंक जैसे बड़े बैंक परिचित बैंकिंग सेवाओं और सुविधाजनक पहुंच के कारण कई निवेशकों की पहली पसंद बने रह सकते हैं.

यह भी पढ़ें- सरकार ने वेरिएबल DA में किया इजाफा, त्योहारों से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत

यह भी देखें- 

About the author शौर्या रे

शौर्य रे उत्तर प्रदेश में मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की बेचलर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की स्टूडेंट हैं. शौर्य वर्तमान में एबीपी न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. बिजनेस और यूटिलिटी की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली शौर्य पब्लिक रिलेशंस (PR) व कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस के क्षेत्र में भविष्य तलाश रही हैं. वह मीडिया ट्रेंड्स, ब्रांड स्ट्रैटेजी और पब्लिक ओपिनियन से जुड़े विषयों पर अपनी रूची रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
IRDAI ने मांगे बीमा सुधारों पर सुझाव, कहा- एजेंटों की नौकरी पर नहीं आएगी आंच
IRDAI ने मांगे बीमा सुधारों पर सुझाव, कहा- एजेंटों की नौकरी पर नहीं आएगी आंच
सोने के फंड में पैसा लगाने पर रोक, आपकी SIP पर क्या होगा असर?
सोने के फंड में पैसा लगाने पर रोक, आपकी SIP पर क्या होगा असर?
सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक पेट्रोल पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, डीजल में की कटौती
सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक पेट्रोल पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, डीजल में की कटौती
Advertisement

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget