एक्सप्लोरर

SCSS vs Bank FD: सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम या बैंक एफडी, जानिए किसमें निवेश करना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद 

Senior Citizen Scheme: सीनियर सिटीजन के लिए निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं. सरकार ने सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के ब्याज में इजाफा किया है. वहीं बैंकों ने भी एफडी ब्याज में कई बार बढ़ोतरी की है. 

Senior Citizen Schemes: सरकार ने छोटी बचत योजनाओं के निवेशकों को बड़ी राहत देते हुए सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम समेत ज्यादातर योजनाओं के ब्याज में इजाफा कर दिया है. दूसरी ओर बैंकों ने मई 2022 से रेपो रेट के बढ़ोतरी के साथ ही फिक्स्ड डिपाॅजिट के ब्याज में भी कई बार बढ़ोतरी की हैं. ऐसे में कई बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के समान ब्याज दर दे रहे हैं. 

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के तहत हर तीन महीने पर ब्याज दर में संशोधन किया जाता है. अप्रैल से जून 2023 के तिमाही के लिए सरकार ने सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के तहत ब्याज 8 फीसदी से बढ़ाकर 8.2 फीसदी कर दिया है. अगर आप सीनियर सिटीजन की कैटेगरी में आते हैं और ज्यादा रिटर्न के लिए निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए जानते हैं आपके लिए बेहतर विकल्प क्या होगा. 

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम

बजट 2023 में सरकार ने सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के लिए निवेश की अधिकतम लिमिट 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दी गई है. इसमे निवेश 31 मार्च, 30 जून, 30 सितंबर और 31 दिसंबर तारीख में की जा सकती है. अप्रैल-जून तिमाही के लिए ब्याज 8.2 फीसदी हो चुका है. 

SBI सीनियर सिटीजन एफडी रेट्स 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फिक्स्ड डिपाॅजिट के 3 साल से 5 साल से कम के टेन्योर के लिए 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है. जबकि 1 साल से 2 साल के बीच के टेन्योर क लिए 7.3 फीसदी का ब्याज दे रहा है. इसके अलावा 2 साल से 3 साल के बीच के टेन्योर के लिए 7.5 फीसदी का ब्याज दे रहा है. 

HDFC बैंक सीनियर सिटीजन एफडी रेट

एचडीएफसी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 18 महीने से 5 साल के टेन्योर के लिए 7.50 फीसदी का ब्याज और 7.60 फीसदी का ब्याज 15 माह से 18 माह के टेन्योर पर दे रहा है. 

ICICI बैंक एफडी 

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये बैंक 2 साल से 5 साल के टेन्योर के लिए 7.50 फीसदी का ब्याज और 15 से 18 महीने के लिए 7.60 फीसदी का ब्याज दे रहा है. 

एक्सिस बैंक एफडी ब्याज 

ये बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी से लेकर 8.01 फीसदी का ब्याज 18 महीने से लेकर 5 साल के टेन्योर पर दे रहा है. 

यस बैंक एफडी ब्याज 

यस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी से लेकर 8 फीसदी का ब्याज 15 महीने से लेकर 5 साल के टेन्योर पर दे रहा है. स्पेशल फिक्स्ड डिपाॅजिट के तहत 35 महीने के टेन्योर पर बैंक 8.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है. 

ये भी पढ़ें  

NMACC: मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन ने किया 'आर्ट हाउस' का उद्घाटन, एक साथ दिखीं अंबानी परिवार की चार पीढ़ियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget