एक्सप्लोरर

Semicon India 2023: शुरू हो रही सेमीकंडक्टर क्रांति, पीएम मोदी बोले- भारत कभी नहीं करता है निराश!

PM Modi in Semicon India: भारत सरकार देश को सेमीकंडक्टर के मामले में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है. आज के समय में सेमीकंडक्टर कई इंडस्ट्री के लिए बेहद अहम बन चुके हैं...

भारत में सेमीकंडक्टर क्रांति की शुरुआत हो रही है. आज कई भारतीय व विदेशी कंपनियां तथा स्टार्टअप भारत की इस क्रांति का हिस्सा बन रही हैं. 21वीं सदी के भारत में हर किसी के लिए अवसरों की भरमार है और भारत कभी किसी को निराश नहीं करता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बातें सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री पर फोकस्ड कार्यक्रम सेमीकॉन इंडिया 2023 के दौरान कही.

आत्मनिर्भर बनने पर भारत का है जोर

अभी के समय में कई इंडस्ट्री के लिए सेमीकंडक्टर बेहद जरूरी हो गए हैं. चाहे सड़क पर दौड़ती गाड़ियां हों या अंतरिक्ष में जाते हुए रॉकेट, घर में लगी टीवी हो या ऑफिस के काम का कम्प्यूटर... हर जगह सेमीकंडक्टर का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है. यहां तक कि वॉशिंग मशीन और एसी जैसे घरेलू उपकरणों में भी सेमीकंडक्टर की जरूरत होती है. अभी भारत इस मामले में लगभग पूरी तरह आयात पर निर्भर है. यही कारण है कि केंद्र सरकार सेमीकंडक्टर के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है.

चौथी औद्योगिक क्रांति से कनेक्शन

सेमीकॉन इंडिया 2023 का आयोजन देश में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए किया गया है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस आयोजन के जरिए इंडस्ट्री, एक्सपर्ट और पॉलिसीमेकर्स के रिश्ते बेहतर हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि वैश्विक विनिर्माण में भारत की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है. अब भारत सबसे बेहतर गुणवत्ता वाले मोबाइल फोन बना रहा है और पूरी दुनिया को उनका निर्यात कर रहा है. देश में गरीबी को तेजी से दूर किया जा रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत की आकांक्षाओं और चौथी औद्योगिक्र क्रांति का आपस में संबंध है.

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को मिलेगी ये मदद

सेमीकॉन इंडिया 2023 का आयोजन गुजरात के गांधीनगर में हो रहा है. इसका उद्घाटन आज प्रधानमंत्री मोदी ने किया. उन्होंने अपने संबोधन में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली मदद की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर बनाने वाली कंपनियों को 50 फीसदी वित्तीय सहायता दी जाएगी. इस उभरती इंडस्ट्री के लिए कुशल वर्कफोर्स तैयार करने के संबंध में उन्होंने कहा कि भारत के 300 कॉलेजों में सेमीकंडक्टर पाठ्यक्रम शुरू होंगे. उन्होंने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए अवसरों का पूरा संसार है. एक साल पहले लोग पूछते थे कि उन्हें भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश क्यों करना चाहिए, और अब वे ही पूछते हैं कि भारत में निवेश क्यों नहीं करना चाहिए. भारत से इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात दो सालों में बढ़कर दो गुणे से ज्यादा हुआ है.

इंडस्ट्री की हर कड़ी पर है भारत का ध्यान

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस दौरान कहा कि भारत सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र के डिजाइन से लेकर विनिर्माण तक, सभी अहम कड़ियों पर जोर दे रहा है. उन्होंने कहा कि इस वजह से देश वैश्विक मूल्य श्रृंखला में एक भरोसेमंद भागीदार के रूप में उभर रहा है. आज अर्थव्यवस्था के प्रत्येक क्षेत्र में सेमीकंडक्टर की आवश्यकता है. इलेक्ट्रॉनिक्स की मांग हर साल बढ़ रही है.

माइक्रोन के संयंत्र पर जल्द शुरू होगा काम

केंद्रीय मंत्री ने भारत में अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी माइक्रोन की मेगा योजनाओं के बारे में कहा कि संयंत्र का निर्माण जल्द शुरू होगा. पीएम मोदी की हालिया अमेरिका यात्रा के दौरान माइक्रोन ने भारत के लिए महत्वाकांक्षी योजनाओं का ऐलान किया था. कार्यक्रम में माइक्रोन टेक्नोलॉजी के प्रेसिडेंट संजय मेहरोत्रा ने कहा कि उनकी कंपनी की असेम्बलिंग व टेस्टिंग फैसिलिटी से करीब 5000 लोगों को डायरेक्ट रोजगार मिलेगा. वहीं इससे रोजगार के करीब 15 हजार अप्रत्यक्ष मौके तैयार होंगे.

सेमीकंडक्टर हब बनकर उभर रहा गुजरात

उभरती सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को देखें तो गुजरात इसके हब के रूप में उभर रहा है. कुछ समय पहले वेदांता और फॉक्सकॉन ने मिलकर गुजरात में ही संयुक्त सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने का ऐलान किया था. हालांकि अब दोनों कंपनियां संयुक्त योजना से अलग हो चुकी हैं, और अब दोनों अलग-अलग योजना पर आगे बढ़ रही हैं. अमेरिकी कंपनी माइक्रोन का प्लांट भी गुजरात में ही लग रहा है. इस बारे में वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कार्यक्रम में कहा कि गुजरात में भारत का सिलिकॉल वैली बनने की क्षमता है.

ये भी पढ़ें: अंबानी-अडानी या टाटा-बिड़ला नहीं, ये शख्स देता है भारत में सबसे ज्यादा इनकम टैक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget