एक्सप्लोरर

5 रुपये से कम कीमत का ये स्टॉक दे सकता है तगड़ा रिटर्न, कंपनी ने किया 12 नए रिटेल आउटलेट खोलने का ऐलान

Sellwin Traders Ltd. 12 महीनों में भारत में 12 नए स्टोर्स खोलने की योजना बना रही है. 15 करोड़ के निवेश से यह विस्तार किया जाएगा, जिससे लगभग 23.5 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट होने की उम्मीद है.

स्टॉक मार्केट में निवेश करने वालों को हमेशा ऐसे स्टॉक की तलाश होती है जो कम कीमत पर मिल रहे हों और जिनमें प्रॉफिट की संभावना ज्यादा हो. आज हम आपके लिए एक ऐसा ही स्टॉक लेकर आए हैं, जिसकी कीमत 5 रुपये से कम है और जिसमें प्रॉफिट देने की संभावना है.  चलिए, इस स्टॉक के बारे में विस्तार से बताते हैं.

क्या है इस स्टॉक का नाम?

शेयर बाजार में अगर आप उन स्टॉक्स की तलाश में हैं जो कम दाम में बड़ी संभावनाएं लिए हुए हैं, तो आप Sellwin Traders Ltd. पर नजर डाल सकते हैं. द मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, 5 रुपये से कम दाम वाला इस पेनी स्टॉक में प्रॉफिट देने की संभावना है. दरअसल, कंपनी ने जो एक्सपेंशन प्लान सामने रखा है, उससे निवेशकों में नई हलचल मच गई है.

कंपनी ने आधिकारिक बयान में बताया है कि वो आने वाले 12 महीनों में देश के बड़े शहरों में 12 नए रिटेल आउटलेट खोलने जा रही है. वो भी फ्रैंचाइज़ी मॉडल के तहत. इस विस्तार में कंपनी करीब 15 करोड़ का निवेश करने वाली है, जिससे उसे 23.5 करोड़ का अनुमानित रेवेन्यू आने की उम्मीद है. बढ़ती डिमांड और हेरिटेज-रिच, क्वालिटी फूड प्रोडक्ट्स के ट्रेंड को देखते हुए Sellwin अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है.

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी ने अपने बयान में कहा, "Sellwin Traders Ltd. अगले 12 महीनों में भारत के प्रमुख शहरों में 12 नए स्टोर्स खोलने की योजना बना रही है. 15 करोड़ के निवेश से यह विस्तार किया जाएगा, जिससे लगभग 23.5 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट होने की उम्मीद है."

बड़ी बात ये है कि कंपनी भारत तक सीमित नहीं रहना चाहती. अब Sellwin अपने कारोबार को मिडल ईस्ट, अफ्रीका, यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और रूस जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक फैलाने की योजना भी बना रही है. अपने ग्लोबल पोर्टफोलियो में Sellwin फ्रेश वेजिटेबल्स, प्रोसेस्ड फूड्स, सीरियल्स, मैंगो पल्प और सल्फर-लेस गुड़ जैसे भारतीय स्वाद वाले हेल्दी प्रोडक्ट्स शामिल करेगी.

शेयर का हाल कैसा रहा?

बीते गुरुवार यानी 18 अप्रैल को Sellwin Traders का शेयर 1.8 फीसदी की तेजी के साथ 3.39 पर बंद हुआ, जबकि पिछले सेशन में यह 3.33 रुपये था. शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी की वजह से मार्केट बंद रहा.

अगर हम स्टॉक की परफॉर्मेंस पर नजर डालें, तो इसने बीते तीन ट्रेडिंग सेशन्स में करीब 22 फीसदी का रिटर्न दिया है और पिछले पांच सेशन्स में 11.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की है. हालांकि, साल 2025 की शुरुआत से अब तक (YTD) इस शेयर ने 26 फीसदी से ज़्यादा की गिरावट भी देखी है.

शेयर ने अपना 52-वीक हाई 5.89 (1 नवंबर 2024) पर और 52-वीक लो 2.71 (15 अप्रैल 2025) पर छुआ था. फिलहाल यह अपने लो लेवल से ऊपर ट्रेड कर रहा है और 76.24 करोड़ की मार्केट कैप के साथ छोटे निवेशकों के लिए एक दिलचस्प विकल्प बन चुका है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: अमेरिका-चीन सब हुए पीछे...भारत में यहां छिपा है सोने का साम्राज्य, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
दिल्ली के कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, दिवाली तक 10 हजार करोड़ पार होने का डर
दिल्ली के कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, दिवाली तक 10 हजार करोड़ पार होने का डर
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget