एक्सप्लोरर

ऐसा होगा 100 रुपये का नया नोटः देखें नोट की नई तस्वीर

नए 100 रुपये के नोट जल्द चलन में आने के बाद पुराने 100 रुपये के नोट भी चलन में पहले की तरह बने रहेंगे.

नई दिल्लीः रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 100 रुपए के नए नोट की छपाई शुरू कर दी है. आज इस नोट के नमूने की तस्वीर सामने आई है जिसमें इस नोट की छपाई की खासियतें दिख रही हैं. नए 100 रुपये के नोट जल्द चलन में आने के बाद पुराने 100 रुपये के नोट भी चलन में पहले की तरह बने रहेंगे.

क्या है नए नोटों की खास बात इस नोट के पीछे की तरफ गुजरात की मशहूर रानी की वाव (बावड़ी) की तस्वीर बनी हुई है जो देश की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाता है. पहली बार देश में किसी नोट पर रानी की वाव को जगह दी गई है. गुजरात की वाव या बावडी वर्ल्ड हैरिटेज में शामिल है. ये नोट बैंगनी या लेवेंडर रंग में बना दिख रहा है.

ऐसा होगा 100 रुपये का नया नोटः देखें नोट की नई तस्वीर

नोट के आगे नोट के आगे की तरफ महात्मा गांधी की तस्वीर बनी हुई है और नोट पर जियोमैट्रिक पैटर्न भी बने हुए हैं. नोट के एकदम बांयी तरफ नीले और लाल रंग में 100 रुपये बड़े अक्षरों में लिखा हुआ है. नोट के ऊपर की तरफ भारतीय रिजर्व बैंक और इसके पास एक सौ रुपये हिंदी में लिखा हुआ है. भारतीय रिजर्व बैंक के नीचे नोट का नंबर नीचे से ऊपर बढ़ते क्रम में लिखा गया है. नोट पर 100 रुपये अंकों और शब्दों में लिखा गया है. महात्मा गांधी की तस्वीर के दांयी तरफ आरबीआई का कथन लिखा गया है. आरबीआई के कथन के बाद नोट का धागा है जिसपर आरबीआई और भारत लिखा हुआ है. इस धागे को टेढ़ा करने पर इसका रंग नीला दिख रहा है. नोट के एकदम दांयी तरफ वॉटरमार्क हैं. नोट के एकदम दांयी तरफ अशोक स्तंभ और दृष्टिबाधित लोगों के लिए छूकर महसूस करने वाला संकेत अंकित हैं.

ऐसा होगा 100 रुपये का नया नोटः देखें नोट की नई तस्वीर

नोट के पीछे नोट के पीछे एकदम बांयी तरफ हिंदी में एक सौ रुपये देवनागरी लिपि में लिखा गया है. इसके बाद वॉटरमार्क के पीछे के हिस्से में स्वच्छ भारत का लोगो है. स्वच्छ भारत के लोगो के बाद भाषा पैनल है जिसपर 15 भाषाओं में 100 रुपये लिखा गया है. इसके नीचे भारतीय रिजर्व बैंक लिखा है. रानी की वाव की तस्वीर के नीचे छापने वाला वर्ष लिखा गया होगा.

100 रुपए के नए नोट की छपाई बताया जा रहा है कि अगस्त के आखिर तक ये नोट बाजार में आ जाएगा. इस नोट की खासियत यह है कि ये होशंगाबाद के सिक्योरिटी पेपर मिल के स्वदेशी पेपर और स्याही पर छप रहा है. नए नोट के बारे में बीएनपी प्रबंधन कुछ भी बोल नहीं रहा है. इसी प्रेस में पांच सौ और दो हजार रूपए के नए नोट भी छापे गए थे.

सारे नोट हुए रंगीन: जल्द जारी होगा ₹100 का नया नोट, RBI ने शुरू की छपाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने बढ़ाए पेट्रोल के दाम, 2 अक्टूबर से मिलने लगा 3 रुपये महंगा
पाकिस्तान ने बढ़ाए पेट्रोल के दाम, 2 अक्टूबर से मिलने लगा 3 रुपये महंगा
RBI के नए Executive Director बने सुधाकर मल्ली, संभालेंगे ये जिम्मेदारियां
RBI के नए Executive Director बने सुधाकर मल्ली, संभालेंगे ये जिम्मेदारियां
Tax Notice इग्नोर करना महिला को पड़ा भारी, जुड़ा 1.5 करोड़ का टैक्स
Tax Notice इग्नोर करना महिला को पड़ा भारी, जुड़ा 1.5 करोड़ का टैक्स
2BHK का किराया 70000 और डिपॉजिट 4 लाख, बेंगलुरु में किराए ने तोड़ा रिकॉर्ड
2BHK का किराया 70000 और डिपॉजिट 4 लाख, बेंगलुरु में किराए ने तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget