एक्सप्लोरर

Megha Engineering: चुनावी चंदा देने में बनाया रिकॉर्ड, अब पैसों की कमी से बिजनेस बेचने पर मजबूर

MEIL City Gas Business: मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटिड इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदने में दूसरे नंबर की कंपनी रही थी. उसके बाद कंपनी को विवादों का सामना करना पड़ रहा है...

मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटिड (एमईआईएल) का नाम एक बार फिर से चर्चा में है. चुनावी चंदा देने के मामले में दूसरे नंबर पर आकर सुर्खियां बटोरने वाली इस कंपनी को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उसके चलते कंपनी अपने बिजनेस को बेचने पर मजबूर हो गई है. खबरों में ऐसा दावा किया जा रहा है.

इन कंपनियों को भेजे गए प्रस्ताव

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेघा इंजीनियरिंग अपने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस को बेचना चाह रही है. रिपोर्ट की मानें तो मेघा सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन ने अपने परिचालन को समेटने का निर्णय लिया है. इस संबंध में कंपनी ने सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम, इंद्रपस्थ गैस समेत अन्य से संपर्क किया है.

जमीन पर नहीं हुआ ज्यादा काम

मेघा सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन शहरी गैस वितरण करने वाली कंपनी है और यह मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है. ईटी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेघा सिटी गैस के प्रस्तावों पर कुछ कंपनियों के द्वारा गौर किया गया है. उसके प्रस्ताव का मूल्याकंन करने वाले एक एकग्जीक्यूटिव के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने जमीन पर कोई खास काम नहीं किया है. उसके बिजनेस की वैल्यू 1 से 2 हजार करोड़ रुपये के बीच आंकी जा सकती है.

इसके बाद आया विवादों में नाम

मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड का नाम हाल ही में तब सामने आया था, जब वह इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदने वाली टॉप कंपनियों में एक पाई गई थी. सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद इलेक्टोरल बॉन्ड के खरीदारों के नाम हाल ही में पब्लिक किए गए थे. एसबीआई के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड ने टोटल 966 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे थे. इस तरह मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड सबसे ज्यादा इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदने में दूसरे नंबर की कंपनी थी.

इन सेगमेंट तक पसरा है बिजनेस

मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड हैदराबाद बेस्ड कंपनी है, जो कई सेगमेंट में बिजनेस कर रही है. कंपनी का कारोबार हाइड्रोकार्बन, इलेक्ट्रिक बस, डिफेंस, पावर, ट्रांसपोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेगमेंट में भी पसरा हुआ है. कंपनी को इलेक्टोरल बॉन्ड की लिस्ट में नाम सामने आने के बाद भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: भारतीय स्टेट बैंक पर दक्षिण अफ्रीका में एक्शन, इस कारण भरना होगा जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निवेश का नया मौका! बासमती चावल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी ला रही अपना IPO, जानें पूरी डिटेल
निवेश का नया मौका! बासमती चावल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी ला रही अपना IPO, जानें पूरी डिटेल
कर लें अपनी तैयारी पूरी, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर; IndiGo से Voltas तक कई कंपनियां खबरों में...
कर लें अपनी तैयारी पूरी, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर; IndiGo से Voltas तक कई कंपनियां खबरों में...
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार की तैयारी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को काबू में रखने का मास्टर प्लान; जानें डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार की तैयारी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को काबू में रखने का मास्टर प्लान; जानें डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव ने बिगाड़ा अंडे का फंडा, हुआ कुछ ऐसा कि खाने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले.....
मिडिल ईस्ट तनाव ने बिगाड़ा अंडे का फंडा, हुआ कुछ ऐसा कि खाने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले.....

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
Pithoragarh News: एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
Embed widget