एक्सप्लोरर

Unclaimed Mutual Fund Folio: म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए सबसे पते की बात! सेबी लाएगा पोर्टल जो करेगा ये बड़ा काम

Lost Mutual Fund Folio: सेबी ने इनएक्टिव, अनक्लेम्ड म्यूचुअल फंड फोलियो का पता लगाने के लिए सर्विस प्लेटफॉर्म लॉन्चिंग को लेकर ड्रॉफ्ट सर्कुलर जारी किया है जिसपर 7 जनवरी 2025 तक सुझाव मंगाए हैं.

Unclaimed Mutual Fund Folio: क्या आप सालों पहले म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश कर भूल गए हैं? क्या आपको म्यूचुअल फंड में निवेश का फोलियो नंबर (Folio Number) नहीं मिल रहा है. तो जल्द ही आपकी इस परेशानी का निदान निकलने वाला है. शेयर बाजार का रेगुलेटर सेबी (Securities And Exchange Board Of India) इनएक्टिव (Inactive) और अनक्लेम्ड म्यूचुअल फंड फोलियो (Unclaimed Mutual Fund Folio) का पता लगाने के लिए म्यूचुअल फंड इंवेस्टमेंट ट्रेसिंग एंड रिट्रीवल असिस्टेंट (MITRA) नाम से सर्विस प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रहा है.  

MITRA लगाएगा म्यूचुअल फंड निवेश का पता

सेबी ने इनएक्टिव और अनक्लेम्ड म्यूचुअल फंड फोलियो का पता लगाने के लिए म्यूचुअल फंड इंवेस्टमेंट ट्रेसिंग एंड रिट्रीवल असिस्टेंट (MITRA) नाम से लॉन्च करने जा रहे सर्विस प्लेटफॉर्म को लेकर ड्रॉफ्ट सर्कुलर जारी किया है. 7 जनवरी 2025 तक इस ड्रॉफ्ट सर्कुलर को लेकर अपने कंमेट या सुझाव दिए जा सकते हैं. सेबी ने कहा, ओपन-एंडेड ग्रोथ ऑप्शन वाले म्यूचुअल फंड स्कीम्स में निवेशित निवेश तब तक जारी रहेगा जब तक कि निवेशक या उनके नॉमिनी या कानूनी वारिस एसेट मैनेजमेंट कंपनी के पास रिडेम्प्शन, ट्रांसफर या ट्रांसमिशन के लिए संपर्क न करें. 

सेबी के मुताबिक ये भी संभव है कि कि पैन, ईमेल आईडी या वैलिड पता नहीं होने के चलते ये फोलियो नंबर, यूनिटधारक के कंसॉलिडेटेड अकाउंट स्टेटमेंट में नजर नहीं आता है. ऐसे में म्यूचुअल फंड फोलियो की निष्क्रियता निवेशक की ओर से अपने निवेश का ट्रैक खो देने, निवेशक की मृत्यु या दूसरे कारणों के चलते हो सकती है. ऐसे  निष्क्रिय फोलियो धोखे से रिडेम्प्शन का भी शिकार हो सकते हैं.  

इनएक्टिव, अनक्लेम्ड म्यूचुअल फंड फोलियो का डेटाबेस होगा जारी 

कुछ वर्षों के निवेश के बाद म्यूचुअल फंड निवेशक अपने निवेश पर नजर नहीं रख पाते हैं, क्योंकि हो सकता है कि निवेश मिनिमम केवाईसी डिटेल्स के साथ फिजिकल फॉर्म में किया गया हो. ऐसे में सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने इस सर्विस प्लेटफॉर्म को लॉन्च करने से पहले लोगों के कमेंट्स और सुझाव लेने के लिए ड्रॉफ्ट सर्कुलर जारी किया है. सेबी ने कहा, म्यूचुअल फंड इंवेस्टर्स की इस परेशानी को दूर करने के लिए आरटीए (RTA) ने एक प्लेटफॉर्म डेवलप किया है जिसमें इंडस्ट्री-लेवल पर इनएक्टिव और अनक्लेम्ड म्यूचुअल फंड फोलियो का डेटाबेस जारी किया जाएगा जिसमें निवेशक अपने नाम वाले फोलियो की तलाश कर पायेंगे. सेबी का कहना है कि इससे निवेशकों का सशक्तिकरण किया जा सकेगा. 

निवेशक लगा सकेंगे म्यूचुअल फंड निवेश का पता 

सेबी के मुताबिक निवेशक इस डेटाबेस में ऐसे निवेश को खोज सकेंगे जिसे वे भूल चुके हैं. या फिर किसी व्यक्ति द्वारा किए गए निवेश जिसके वे उचित वारिस हैं उसे क्लेम कर सकेंगे. इस कदम से मौजूदा नियमों के तहत निवेशक केवाईसी कर सकेंगे. इससे नॉन-केवाईसी कम्प्लायंट फोलियो की संख्या को कम करने में मदद मिलेगी. ये फ्लेटफॉर्म डेटाबेस अनक्लेम्ड म्यूचुअल फंड फोलियो संख्या को घटाने में मदद करेगा. सेबी के मुताबिक उसके इस कदम से पारदर्शी फाइनेंशियल इकोसिस्टम बनाने में मदद करेगा. साथ ही निवेशकों को इनएक्टिव म्यूचुअल फंड निवेश को तलाश करने के लिए भरोसेमंद मीडियम साबित होगा. इसमें धोखाधड़ी के जोखिम के खिलाफ उपायों को भी शामिल किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें 

PM Kisan Samman Yojana: किसानों को मोदी सरकार देगी सौगात, संसदीय समिति ने पीएम किसान निधि को लेकर कर दी बड़ी सिफारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में 300 रुपये महंगा और दिल्ली-मुंबई में सस्ता, जानें आज LPG का रेट
पटना में 300 रुपये महंगा और दिल्ली-मुंबई में सस्ता, जानें आज LPG का रेट
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget