एक्सप्लोरर

Adani: आज सुप्रीम कोर्ट में अडानी जांच की रिपोर्ट सौंपेगा SEBI, होगी सुनवाई; अडानी स्टॉक्स में दिखी गिरावट

SEBI Report on Adani Group: सुप्रीम कोर्ट में अडानी-हिंडनबर्ग मामले की सुनवाई अगस्त महीने के लिए टाली गई थी जिसके बाद 14 अगस्त को मामले की सुनवाई का दिन तय किया गया था.

SEBI Report on Adani Group: भारत का शेयर बाजार रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया-सेबी (SEBI) आज अडानी समूह पर की गई अपनी जांच रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट में जमा कर सकता है. अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह के ऊपर आरोप लगाए थे जिसके बाद कई घटनाक्रम हुए और सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को इस मामले में जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था. 

सुप्रीम कोर्ट ने 14 अगस्त को सुनवाई का दिन तय किया था 

सुप्रीम कोर्ट में अडानी-हिंडनबर्ग मामले की सुनवाई अगस्त महीने के लिए टाली गई थी जिसके बाद 14 अगस्त को मामले की सुनवाई का दिन तय किया गया था. 11 जुलाई को मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने सेबी की जांच के स्टेटस के बारे में पूछा था जिसके जवाब में सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने बताया था कि सेबी के पास जांच पूरा करने के लिए अगस्त तक का समय है.  

सेबी दे सकता है फाइनल रिपोर्ट

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया की जांच से संबंधित जानकारी रखने वाले सूत्रों का कहना है कि ये सेबी की ओर से अडानी समूह पर हिंडनबर्ग मामले की फाइनल रिपोर्ट होगी और इसके बाद नियामकीय जांच पूरी हो जाएगी. सेबी के पास इस जांच रिपोर्ट को सौंपने के लिए खासा समय था और इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने समय देते वक्त कहा था कि ये जांच रिपोर्ट फाइनल होनी चाहिए.

24 जनवरी 2023 को अडानी के खिलाफ हिंडनबर्ग समूह ने जारी की थी रिपोर्ट

जनवरी के चौथे हफ्ते में 24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट ने अडानी समूह पर हेराफेरी के जरिए कंपनियों के शेयरों को भगाने का आरोप लगाने वाली रिपोर्ट जारी की थी. इसके बाद अडानी समूह के स्टॉक्स में भारी गिरावट देखी जाने लगी और अगले एक महीने में अडानी समूह के स्टॉक्स 85 फीसदी तक नीचे जा फिसले. इतना ही नहीं अडानी समूह को 20,000 करोड़ रुपये के अडानी एंटरप्राइजेज के मेगा एफपीओ को लॉन्च करने के बाद वापस लेना पड़ा.  

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 65,153 के लेवल पर खुला, बैंक निफ्टी 44,000 के नीचे फिसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget