एक्सप्लोरर

सुब्रत रॉय के निधन के बाद क्‍या रुक जाएगी सहारा इंडिया पर होने वाली कार्रवाई? जानें सेबी चीफ ने क्‍या दिया जवाब

Subrata Roy Death: सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने स्पष्ट किया कि ये मामले किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं थे. ये केस सहारा की दो कंपनियों के खिलाफ हैं. इनमें सेबी की तरफ से कार्रवाई होती रहेगी.

Subrata Roy Death: सहारा इंडिया परिवार (Sahara India) के संस्थापक सुब्रत रॉय सहारा (Subrata Roy) का निधन हो गया है. इसके बाद से ही उनके खिलाफ चल रहे मामलों पर संशय बना हुआ था. हालांकि, सेबी (SEBI) ने साफ कर दिया है कि ये केस बंद नहीं होंगे. इस पर जानकारी देते हुए सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) ने कहा कि ये मामले किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं थे. ये सहारा की दो कंपनियों के खिलाफ चल रहे मामले हैं. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा नियुक्त समिति जो भी निर्देश देगी, हम उसका पालन करेंगे. सहारा के निवेशकों को 25 हजार करोड़ रुपये (Rs 25000 Crore) लौटाने पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी उचित दस्तावेज पेश किए हैं, उनका पैसा वापस कर दिया गया है. 

निवेशकों को 138 करोड़ रुपये दे चुका है सेबी 

सेबी ने 31 मार्च तक निवेशकों के करीब 138 रुपये लौटा दिए थे. निवेशकों को कुल 25 हजार करोड़ रुपये वापस किए जाने हैं. फिक्की के कार्यक्रम में भाग लेने बाद सेबी की चेयरपर्सन ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति के चले जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. हमारा केस उनकी कंपनियों के खिलाफ है. लोगों को पैसा वापस करने की प्रक्रिया भी चलती रहेगी. चूंकि, सेबी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए सावधानी से पैसा वापस कर रहा है. इसलिए फिलहाल निवेशकों को वापस की गई रकम काफी कम दिखाई दे रही है. 

सेबी और सहारा के बीच चली लंबी कानूनी लड़ाई 

सेबी और सहारा समूह के बीच लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही है. इस मामले में सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को दो साल की जेल भी काटनी पड़ी थी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सेबी को लगभग 3 करोड़ निवेशकों का पैसा वापस करने की जिम्मेदारी सौंपी गई. माधबी पुरी बुच ने बताया कि कई बार विज्ञापन दिया जा चुका है. जिसने भी उचित दस्तावेज पेश किए. उनकी जांच के बाद पैसा वापस किया जा चुका है. आगे भी सेबी यही प्रक्रिया जारी रखेगा. 

सहारा ने पैसा न बांटने के आरोप लगाए थे 

सहारा ग्रुप ने बाजार नियामक सेबी पर आरोप लगाए थे कि वह निवेशकों का पैसा वापस करने के उचित कदम नहीं उठा रहा है. जबकि, कंपनी लगभग 24 हजार करोड़ रुपये जमा करा चुकी है. सेबी ने 2011 में सहारा समूह की दो कंपनियों सहारा इंडिया रियल एस्टेट (SIREL) और सहारा हाउसिंग कारपोरेशन (SHICL) पर निवेशकों से धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए थे. यह मामला कोर्ट में गया और वहां से सहारा इंडिया परिवार का पतन होने लगा.

ये भी पढ़ें 

Madhabi Puri Buch: डीलिस्टिंग के नए नियम बनाएगा सेबी, कीमतों में नहीं हो सकेगा हेरफेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Rate: दिल थाम कर रखिए, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; ईरान के तीखे पलटवार से क्रूड ऑयल में आग
दिल थाम कर रखिए, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; ईरान के तीखे पलटवार से क्रूड ऑयल में आग
LPG Price Today: 13 जुलाई को फिर बढ़ गया एलपीजी का दाम? जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा गैस सिलेंडर
LPG Price Today: 13 जुलाई को फिर बढ़ गया एलपीजी का दाम? जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा गैस सिलेंडर
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
क्यों शुरू हुई महिलाओं में शेविंग की आदत? वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है तगड़ा कनेक्शन
क्यों शुरू हुई महिलाओं में शेविंग की आदत? वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है तगड़ा कनेक्शन
Embed widget