एक्सप्लोरर

सेबी चीफ माधबी पुरी बुच संसदीय समिति के सामने नहीं हुईं पेश, अगली तारीख को लेकर क्या हुआ-जानें

SEBI Chief: सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच आज संसदीय समिति के सामने पेश नहीं हुई हैं और उन्होंने एक पत्र लिखकर ना आने की जानकारी देते हुए पेश होने में असमर्थता जताई है.

SEBI Chief: सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच को आज संसदीय समिति (पब्लिक अकाउंट कमिटी) यानी पीएसी के सामने पेश होना था लेकिन उन्होंने आने में असमर्थता जताई. सेबी प्रमुख संसदीय समिति के सामने पेश नहीं हुई हैं और उन्होंने एक पत्र लिखकर ना आने की जानकारी दी है.

सेबी चीफ ने आने में जताई असमर्थता

बीते दिनों सेबी प्रमुख के ऊपर लगे आरोपों के सिलसिले में माधबी पुरी की पेशी पीएसी के सामने होनी थी लेकिन उन्होंने आने से इंकार कर दिया. इसके बाद कांग्रेस सांसद और संसदीय समिति के प्रमुख केसी वेणुगोपाल ने सुझाव दिया कि सेबी चीफ को पेश होने के लिए अगली तारीख दे दी जाए और इस बैठक को अगली बार के लिए टाल दिया जाए. इस सुझाव का पीएसी में शामिल बाकी बीजेपी सदस्यों ने विरोध किया है.

माधबी पुरी बुच के पेश ना होने के बाद मचा हंगामा

गुरुवार की बैठक में आज सेबी जैसे नियामक या मार्केट रेगुलेटर के कामकाज की समीक्षा की जानी थी. इसी के तहत सेबी चीफ माधबी पुरी बुच को पेशी के लिए सम्मन किया गया था. संसदीय कमिटी के अध्यक्ष केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सेबी प्रमुख के पीएसी के सामने पेश ना होने के चलते इसकी बैठक को स्थगित करने पर मजबूर होना पड़ा. वहीं बीजेपी सदस्यों ने इसका विरोध करते हुए संसद के लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला से शिकायत की. ध्यान रहे कि पहले भी बीजेपी सदस्यों ने केसी वेणुगोपाल के खिलाफ आवाज़ उठाई थी कि विपक्षी पार्टी के नेता राजनीतिक हितों के असर के चलते सेबी चीफ को सम्मन कर रहे हैं. 

आज टेलीकम्यूनिकेशन मिनिस्ट्री के रीप्रेजेंटेटिव और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई के प्रतिनिधियों से भी इसमें मौखिक सबूतों को लेने के लिए कोशिशें की जानी थीं. सेबी के कामकाज को लेकर भी इस मीटिंग में जो चर्चा होनी थी वो नहीं हो पाई.

ये भी पढ़ें

TCS का AI में बड़ा दांव, NVIDIA बिजनेस यूनिट को लॉन्च किया, कस्टमर्स को देगी एडवांस्ड एआई सेवाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget